फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 18 March: वृषभ और कर्क समेत इन चार राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, जानें दैनिक राशिफल

Tue, 18 Mar 2025 06:26 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 18 मार्च 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
18 मार्च का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 18 March: आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और स्वाति नक्षत्र का संयोग बना हुआ है। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहे हैं। आज के दैनिक राशिफल की गणना के आधार पर कुछ राशि वालों को सतर्क रहना होगा। कामकाज के चलते धन की हानि हो सकती है। सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं आज 18 मार्च को कुछ राशि वालों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आ सकता है।

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 18 मार्च का राशिफल...

Weekly Horoscope (17 to 23 March): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी सेहत में लापरवाही करना आपको नुकसान देगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो ही बेहतर रहेगा। आप अपनी आय और व्यय का लेखा-जोखा रखे, क्योंकि आपके खर्च बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, इसलिए आप भविष्य को लेकर कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में निवेश कर रहे लोग मार्केट की चाल को देखकर निवेश करेंगे, तो उनके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा। 

Surya Grahan 2025 Date : कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? राशियों पर कैसा होगा इसका प्रभाव
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी प्रतियोगिता में जीत मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपनी सेहत में लापरवाही करने के कारण किसी बड़ी समस्या में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में इंक्रीमेंट भी हो सकता है। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि गोचर, जानें सभी पर प्रभाव और किन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्या

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर बेवजह टेंशन नहीं लेनी है। आपके खर्च बढ़ने से आपको समस्या आएगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपने यदि किसी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ा, तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपनी घरेलू जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा।
 
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आपको मिल सकती है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी।

 
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। आप कोई लेनदेन पूरी लिखा पढ़ी करके करें, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। संतान की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी रुके हुए काम को आपको पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आर्थिक तंगी से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों की कमाई में वृद्धि होगी। संतान की सेहत को लेकर आपको कोई टेंशन हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज के दिन आपकी आय के बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बिना सोचे-समझे किसी योजना में निवेश न करें। पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से कामों को करने में आसानी आएगी और कोई मन मुताबिक काम पूरा हो सकता है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उभर सकती हैं, जो आपको परेशानी देगी।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज के दिन आपको वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कोई विरोधी कार्यक्षेत्र में आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में लाभ मिलेगा। आपके घर किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने मित्रों और सगे संबंधियों के कहने में आकर कोई काम ना करें। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में आप सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े जोखिम को लेने से बचने के लिए रहेगा। पारिवारिक समस्याओं पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप अपने घर की जरूरतों की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ाने से आपको खुशी होगी।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, तो वह पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर कहें। आपने किसी काम को कल पर टाला तो उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें