Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 15 अप्रैल 2025 का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal 15 April: आज 15 अप्रैल है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज के दिन चंद्रमा चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे । ज्योतिष गणना के अनुसार आज का दिन व्यापार और करियर के लिहाज़ से कई लोगों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और रिश्तों में आई दूरियाँ भी कम होंगी। वाहन चलाते समय या यात्रा करते हुए थोड़ी सावधानी ज़रूरी है, क्योंकि दिन में हल्की परेशानियां आ सकती हैं। कुल मिलाकर, दिन प्रगति और सुविधाओं में बढ़ोतरी वाला रहेगा, बस धैर्य और सतर्कता बनाए रखें।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 15 अप्रैल का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई आदत को लेकर जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे, लेकिन आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को कोई स्कॉलरशिप आदि मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। माताजी आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी। आपको बाहर के कामों के साथ-साथ घर के कामों को करने के लिए भी समय निकालना होगा।
विज्ञापन
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी और पार्टनरशिप में भी आज आपको अच्छे बेनिफिट मिलेंगे। आपकी अच्छी सोच से आप अच्छा लाभ कमाएंगे, लेकिन आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी, नहीं तो उन्हें कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में बेवजह की कहासुनी होने से रक्त संबंधी रिश्तों में दूरियां सकती हैं। आपको इस पर पूरा ध्यान देना होगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना बेहतर रहेगा, क्योंकि आपकी इनकम तो बेहतर होगी, लेकिन आपके खर्च अधिक रहेंगे, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके आसपास में कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसमें आपको पड़ने से बचना होगा। आप किसी मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको परिवार वाले वरिष्ठ सदस्यों की बातों को सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा हो सकता है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको नौकरी में मनपसंद काम न मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपकी संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम बेहतर रहेंगे। आप शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो इससे कोई दुर्घटना होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का साथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन को लेकर सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपके परिवार में समस्याएं फिर से शुरू हो सकती हैं। जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आपकी संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपको अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी, लेकिन आपकी खर्च करने की आदत के कारण आप बचत कम कर पाएंगे।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी, जिससे दोनों अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। आप किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान रहेंगे।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढे़गी। आपके दिए गए सुझाव आपको खूब पसंद आएंगे। नौकरी में भी आप कुछ योजना बना सकते हैं, लेकिन जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर ही आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई उनको काम को लेकर गलत सलाह दे सकता है, जिससे उनका कोई नुकसान होने की भी संभावना है।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप मौज मस्ती भरा जीवन जिएंगे, क्योंकि आप कामों को लेकर टेंशन थोड़ा कम लेंगे। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती है, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में भी समस्याएं आ सकती है। आप किसी दूसरे के मामले में पड़े, तो इससे आपको किसी कानूनी मामलों का सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई दिल की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस उनके कामों की सराहना करेंगे और उन्हें कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपने पहले कोई इन्वेस्टमेंट किया था, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। आपको किसी बात को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी, लेकिन आप उसके लिए अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी।