फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: इन चार राशि वालों की आज बढ़ सकती हैं परेशानियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 14 Apr 2025 10:43 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 14 अप्रैल 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
Aaj Ka Rashifal - फोटो : adobe stock
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Weekly Horoscope 14 To 20 April: इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में निखार लेकर आएगा। आप अपने काम से लोगों को हैरान करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपका ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपको अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको परिवार में छोटो की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी संतान को किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज आप किसी से कोई वादा सोच समझ कर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी और आपके बीच बहसबाजी होने की संभावना है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपका मन खुश रहेगा। संतान के ऊपर आप जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपकी अच्छी सोच का आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपके मन मे बिजनेस को लेकर नए-नए विचार आएंगे, जो आपके बिजनेस में चार चांद लगाएंगे। माता-पिता से भी आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप अपने कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। भाई व बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। आप अपने बॉस को कोई सुझाव देंगे, वह उन्हें खूब पसंद आएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन को लेकर योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप किसी के बहकावे में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आपको अपने बिजनेस की डील पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। शेयर मार्केट आदि में आप इन्वेस्टमेंट किसी एक्सपर्ट की राय से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है, क्योंकि आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। आप अपने बिजनेस की नई योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। जल्दबाजी के कारण कोई गलती आपसे हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कामों को लेकर लापरवाही न दिखाएं। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। आप अपने घर मकान आदि की रंगाई पुताई की योजना भी बना सकते हैं। आपकी किसी से बहसबाजी हो सकती है। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी जीवनसाथी आपके काम में पूरा साथ देंगी, लेकिन आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आप किसी घर मकान आदि को खरीदने की योजना बना सकते हैं। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। किसी कानूनी मामले में आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। बिजनेस की कोई डील आपकी फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपको समस्या देगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपने किसी सहयोगी से धोखा मिल सकता है।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में आपको खुशहाली रहेगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके बिजनेस के लिए योजनाओं को गति मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपका मन व्यवसाय के कामों  को लेकर परेशान रहेगा, जिससे आपका काम करने में भी मन नहीं लगेगा। आपको  अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कार्य क्षेत्र में अपने बॉस की बातों को इग्नोर ना करें, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको धन को लेकर कोई लेनदेन भी सोच समझ कर करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें