फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 12 May: इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी, जानें आज का राशिफल

Mon, 12 May 2025 05:52 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 12 मई 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल- 12 मई का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 12 May: आज बुद्ध पूर्णिमा है। आज के दिन कई राशि वालों के लिए दिन शानदार बीतने वाला होगा। लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। आज आर्थिक स्थितियों में इजाफा देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ उपलब्धियां हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं। कुछ राशि वालों को आज के दिन भागदौड़ बनी रहेगी। आज के दिन कुछ सेहत संबंधी मामलों में गिरावट देखने को मिलेगी।

राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 12 मई का राशिफल।

Weekly Horoscope (12 To 18 May): इस सप्ताह इन पांच राशि के लोगों के जीवन में आएगा सुखद बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today) 
आज आपको कोई फैसला सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने टारगेट को चेक करने की कोशिश करें, नहीं तो उनके रिश्ते खराब रहेंगे। आपकी संतान को कोई प्रतियोगिता में जीत मिलने से उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने सहयोगियों से समर्थन पाकर काफी खुश रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। लेनदेन से संबंधित किसी मामले में आप आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आप अपने व्यापार में भी अत्यधिक मात्रा में धन ना लगाएं। आप जीवनसाथी के कुछ महंगे कपड़े, ज्वेलरी आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने जरूरी दवाइयां साथ लेकर जाएं।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। धन को लेकर आपका कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने घर की साज सज्जा पर भी पूरा ध्यान देंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको  जीवनसाथी से कोई भी बात गुप्त नहीं रखती है, नहीं तो लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today) 
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। राजनीतिक की तरफ कदम बढ़ा रहे लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपकी किसी बात को लेकर भाई व बहनों से वाद विवाद खड़ा होगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। आपकी लापरवाही के कारण आपको काम में कोई समस्या आ सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके अपने अधिकारियों से संबंध बेहतर रखने होंगे। कार्यक्षेत्र में आपने यदि पार्टनरशिप की, तो उसके लिए आपको थोड़ा सोच विचारकर चलने की आवश्यकता है। आपके सहकर्मियों से आपकी खूब पटेगी। कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी। आपको जिम्मेदारियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है।  आप किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर न जाने दें।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में भी चार चांद लगेंगे। आप दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें और आपको अपने कामों को धैर्य व साहस से निपटाने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति धन उधार मांगे, तो आप बहुत ही सोच विचारकर दें। आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके विरोधी सतर्क रहेंगे। आपको बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। आपकी संतान किसी गलत काम की तरफ अग्रसर हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। संपत्ति संबंधित मामलों में आपको सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है।
 

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। व्यवसाय में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा और आप अपने कामों को लेकर मनमानी चलाएंगे। आपको बिजनेस में किसी काम को लेकर कोई जोखिम लेने से बचना होगा। पार्टनरशिप भी आपके लिए बेहतर रहेगी। विद्यार्थी कोई स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा में आगे बढ़ेंगे। आपकी भाई बहनों से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपको किसी गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा। आपको घूमने-फिरने में समय व्यतीत करने से अच्छा है। अपने कामों पर ध्यान लगाए। आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला सुलझ जाएगा। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। आप किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर परेशान रहेंगे। व्यवसाय में आपको कुछ समस्याएं रहने से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन घर में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करके अपने मन में चल रही उलझन को भी दूर करेंगे।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ आज का राशिफल  (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं को आसानी से मात दे सकेंगे। आप अपने मन में कुछ नकारात्मक विचारों न रखें। व्यवसाय में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहता करने की आवश्यकता है। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन रोजगार की तलाश में घूम रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपको किसी धार्मिक सम्मेलन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में बेवजह ना बोले। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी, लेकिन आपको अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपके स्वास्थ्य में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। आपकी किसी बात को लेकर परिवार में सदस्यों के बीच कोई विवाद खड़ा हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें