Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 12 अप्रैल 2025 का राशिफल...
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। बिजनेस में भी आपकी योजनाएं आपको अच्छा लाभ देंगी, जिससे आप खर्च भी आसानी से कर सकेंगे। आप अपने भविष्य को लेकर भी कुछ धन संचय करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी और आपके बीच यदि किसी बात को लेकर दूरी आ गयी थी, तो वह समाप्त होगी। आपको किसी परिजन से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि आपका धन फंसने की संभावना है, इसलिए आप बिना सोचे समझे किसी से धन को लेकर कोई वादा ना करे, नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको कोई निर्णय समझदारी दिखाते हुए लेना होगा। संतान ने यदि किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम को दिया था, तो उसमें उन्हें अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आप काम को ज्यादा महत्व देंगे। आप अपने खान-पान पर भी नियंत्रण बनाएं। पारिवारिक समस्याएं फिर से उठ सकती है, जिनको लेकर आपको टेंशन अधिक रहेगी। वरिष्ठ सदस्य आपकी काफी मदद करेंगे। आपको अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी, जिससे आपको समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी अच्छी सोच आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपके बॉस भी आपसे काफी खुश रहेंगे और आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान नौकरी को लेकर कहीं बाहर जा सकती हैं। आपको अपने किसी निर्णय को लेकर पछतावा होगा। बिजनेस में आपकी अच्छी छाप रहेगी और आपको कोई सरकारी टेंडर भी मिल सकता है। आपके करियर में चल रही समस्याएं भी दूर होंगी। आपको किसी मित्र के द्वारा कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट प्लान मिल सकता है, लेकिन आपको माताजी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा समझदारी से आगे बढ़ना होगा। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में भी आपकी किसी गलती से कोई नुकसान हो सकता है। काम अधिक रहने के कारण व्यस्तता रहेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन को लेकर योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गयी थी, तो वह आपको वापस मिल सकती है। आपको बिजनेस में पार्टनरशिप करने से बिजनेस काफी बढ़िया चलेगा। लेकिन आपके कुछ गुप्त शत्रु आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचान की आवश्यकता है।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके खर्च बढ़ सकते हैं, जो आपको समस्या देंगे। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना बेहतर रहेगा। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको व्यर्थ के झगड़े व झंझटों से छुटकारा मिलेगा। कोई कानूनी मामले में भी जीत मिलेगी, जिससे आपको खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी। यदि आप किसी काम को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आप कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल न दिखाएं।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आप अपने घर परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने के लिए भी समय निकालेंगे। आपका मन इधर-उधर के कामों में खूब लगेगा। आपको पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकती हैं। आपकी कार्यक्षेत्र में पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। आपकी बेवजह क्रोध करने की आदत आपको समस्या दे सकती है। आपको अपने रुके हुए कामों को समय से निपटाना होगा। आपसे कोई गलती होने से कार्यक्षेत्र में डांट खानी पड़ सकती है। आप वाद विवाद से दूर रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कला कौशल से निखार आएगा, जिससे आपकी छवि निखरेगी रहेगी। आप कोई महत्वपूर्ण डिसीजन वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से ले सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। काम समय से पूरा होने में समस्या आ सकती है। आप अपने मन में लोगों के प्रति नकारात्मक विचारों को न रखें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको किसी से अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करने से बचाना होगा। आपके जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। Hanuman Janmotsav 2025: मीन राशि में बन रहे दुर्लभ योग से इन 7 राशियों की किस्मत चमकेगी