Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 10 मार्च 2025 का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal 10 March: आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी, पुष्य नक्षत्र और शोभना योग का संयोग है। आज का दिन सप्ताह का पहला दिन है और आज के दिन कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ के अच्छे योग आज के दिन कुछ राशि वालों के खाते में आएंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। आपको अकस्मात लाभ मिलने के योग बनते देख रहे हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 10 मार्च का राशिफल...
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आपकी माताजी को स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी किसी परिजन के घर में मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान को यदि आप कोई बड़ी जिम्मेदारी देंगे, तो वह भी उसे समय रहते पूरा करेंगे। भाई बहनों से किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कहासुनी होने की संभावना है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने बिजनेस की योजनाओं को लेकर पार्टनरशिप नहीं करनी है। आप अपने घर की मरम्मत आदि की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा, जिसमें परिजनों आना लगा रहेगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा। जीवनसाथी भी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझ कर बढ़ाना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। यदि आप किस धन संबंधित समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप अपने किसी परिजन से धन उधार ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको अकस्मात लाभ मिलने के योग बनते देख रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। बिजनेस में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। किसी सरकारी योजना में आपको धन लगाना बेहतर रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं। आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा। आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। साझेदारी में कोई डील फाइनल होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो प्रयास करेंगे, वह भी आपके लिए बेहतर रहेंगे। आपक कोई काम के लिए अपने पिताजी से सलाह कर सकते हैं। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें, लेकिन वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ मानसिक समस्या परेशान करेंगी। आप बेवजह की भागदौड़ को लेकर परेशान रहेंगे। आपको बिजनेस में भी मन मुताबिक लाभ न मिलने से टेंशन भरपूर रहेगी। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकता है। आप संतान की फरमाइश पर किसी ने वाहन को घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति यदि आपसी मेल मिलाप करने आए, तो आप उसमें पुराने गिले शिकवे ना उखाड़ें।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी। आपको अपने कामों में योजना बनाकर चलना होगा। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। पारिवारिक मामले को आप घर में रहकर निपटाये, नहीं तो कोई बाहरी व्यक्ति उसका कोई फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपके विरोधी आप पर हावी रहेंगी।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज के दिन आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको जीवन में एक नई दिशा मिलेगी। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो आपको उसमें वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपको अपने माता-पिता से कोई बात कहने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलेगी।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी से धन को लेकर कोई लेनदेन बहुत ही लिखापढ़ी करके करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको किसी सहयोगी से कोई बात कहने का मौका मिलेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। भाई-बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे मतभेद भी दूर होंगे। किसी नई नौकरी के लिए आप आवेदन कर सकते हैं।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस में आपको अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल होगी, जो बाद में आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है। संतान पढ़ाई-लिखाई के लिए कहीं बाहर जा सकती हैं। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपने यदि किसी पर आंख मूंदकर कर भरोसा किया तो वह आपको बाद में नुकसान देगा।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। धन संपत्ति का आपको लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिला करने आ सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप जल्दबाजी में कोई वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आपको कारोबार के कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। माता-पिता काम को लेकर आपको कोई सलाह दे सकते हैं।