फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Rashifal 2025: इन राशि के जातकों के लिए विशेष हो सकता है होली का पर्व, मिल सकता है धनलाभ

Sun, 09 Mar 2025 02:59 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi Ka Rashifal: होली का पर्व सभी राशियों के लिए कुछ खास लेकर आ सकता है। इस दौरान करियर, आर्थिक स्थिति, रिश्तों और स्वास्थ्य से जुड़ी कई सकारात्मक बदलावों की संभावना है। ग्रहों की स्थिति पर ध्यान देकर आप इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं और अपने जीवन में नए अवसरों का स्वागत कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
होली राशिफल - फोटो : amar ujala
Holi Ka Rashifal: होली का पर्व खुशियों, उमंग और नए अवसरों का प्रतीक माना जाता है। यह समय सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं होता, बल्कि जीवन में नए बदलावों और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का भी अवसर होता है। इस साल होली के दौरान ग्रहों की स्थिति और राशियों पर उनका प्रभाव कई महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत दे रही है। इस बार होली पर एक खास और दुर्लभ ग्रहों का संयोग बनने जा रहा है, जो पिछले 100 सालों में नहीं बना। मीन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र का योग बन रहा है, जिससे बुधादित्य योग, लक्ष्मी-नारायण योग और त्रिग्रही योग का शुभ संयोग बन रहा है। इसके साथ ही, इस दिन चंद्र ग्रहण भी होगा, हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिससे इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Ketu Gochar: होली के बाद केतु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

Weekly Horoscope (10 to 16 March): इस सप्ताह पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, मिलेंगी अच्छी खबरें

जहां कुछ राशियों के लिए यह समय करियर में तरक्की, आर्थिक लाभ और नई उपलब्धियों का होगा, वहीं कुछ राशियों को इस दौरान सावधानी और सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं, होली 2025 के दौरान आपके लिए कौन से ग्रहों के प्रभाव के कारण जीवन में कौन से बदलाव हो सकते हैं।

Grah Gochar: मीन राशि में बनेगा सप्तग्रही योग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ

विज्ञापन

2 of 13
होली राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि   
मेष राशि के जातकों के लिए होली का पर्व विशेष रूप से शुभ रहेगा। इस दौरान आपको धन लाभ के योग बन सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल हो सकता है। व्यापारियों के लिए नए अवसर आने की संभावना है और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी की तलाश कर रहे लोग होली के बाद कुछ समय और इंतजार कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
होली राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि   
वृषभ राशि के लिए होली का पर्व नए अवसरों से भरा रहेगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो यह समय शुभ हो सकता है। जो लोग नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और धन लाभ के नए स्रोत खुल सकते हैं। कुल मिलाकर, यह समय आपके करियर और आर्थिक प्रगति के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।

4 of 13
होली राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि   
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह होली आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला समय होगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। हालांकि, धन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, और अगर आप शादी की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
होली राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि   
कर्क राशि के जातकों के लिए यह होली करियर और आर्थिक उन्नति का समय होगा। आपके काम में मेहनत रंग लाएगी और आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। इस दौरान धन लाभ के योग बन सकते हैं और परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। यदि आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
होली राशिफल - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि   
सिंह राशि के लिए यह समय करियर में नए अवसरों का हो सकता है। व्यापार में लाभ और नौकरी में प्रमोशन के योग बनते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। होली का पर्व आपके लिए खास लाभकारी साबित हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
होली राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि   
कन्या राशि वालों के लिए यह होली आर्थिक रूप से लाभकारी हो सकती है। यदि आप किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आपके करियर में उन्नति के योग बनेंगे और व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।

8 of 13
होली राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए होली का पर्व शुभ फलदायी हो सकता है। इस दौरान करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और धन लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता रहेगी। यदि आप विवाह की योजना बना रहे हैं, तो इस दौरान सफलता मिल सकती है।

9 of 13
होली राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि  
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए होली का पर्व करियर में बदलाव का अवसर ला सकता है। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि, आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है और अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है।

10 of 13
होली राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि  
धनु राशि के लिए यह होली सफलता का समय लेकर आ रही है। आपके कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना होगी और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यह समय शुभ रहेगा और धन लाभ की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

11 of 13
होली राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए होली का पर्व आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी हो सकता है। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट्स और डील्स से लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। यह समय आपके करियर को नई दिशा दे सकता है और आप नई नौकरी का अवसर भी पा सकते हैं।

12 of 13
होली राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि   
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्लेषण और नई योजनाओं के निर्माण का रहेगा। आपके करियर में स्थिरता आएगी और वित्तीय स्थिति बेहतर रहेगी। इस दौरान आपके लिए कोई पुराना कर्ज चुकता होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पुराने कर्ज से मुक्ति पाने के उपायों पर ध्यान दें।
विज्ञापन

13 of 13
होली राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि  
मीन राशि के जातकों के लिए होली का पर्व विशेष रूप से शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। आपके करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यह समय आपके लिए खास है, और आप अपनी मेहनत के फल पा सकते हैं।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें