फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला होगा, पढ़ें राशिफल

Thu, 10 Apr 2025 06:41 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 10 अप्रैल 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
10 अप्रैल का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 10 April: दैनिक राशिफल की गणना के अनुसार 10 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए जहां शुभ रहेगा तो वहीं कुछ के लिए मिलाजुला और सावधानी बरतनी होगी। कुछ राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, कुछ के लिए आज का दिन नौकरी में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आज का दिन कुछ के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है।

राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 10 अप्रैल का राशिफल।

Weekly Horoscope 7 To 13 April : इस सप्ताह इन सात राशि के लोगों के बनेंगे बिगड़े काम, मिल सकती है अच्छी खबर

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी जिम्मेदारी लेकर आने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपको कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे पारिवारिक समस्याएं भी हल होंगी। आप किसी नए मकान का काम शुरू कर सकते हैं,  जिसके लिए आप कोई बड़ी रकम उधार ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा होने की संभावना है। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नौकरी में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आप किसी निवेश को कल पर ना टालें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनाए रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस की बातों को इग्नोर नहीं करना है, नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी भूल हो सकती है। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में निखार लेकर आएगा। रचनात्मक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है, जो आपके बिजनेस को बेहतर बनाएगा। पार्टनरशिप में आप कोई डील फाइनल करने से बचें। आपकी अच्छी सोच से आपके बॉस काफी खुश रहेंगे। आपने यदि किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई किया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही दिखाएंगे, जिससे आपको बिजनेस में कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप यदि अपने आत्मविश्वास को मजबूत करेंगे, तभी आप किसी लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने भाइयों से सलाह-मशवरा करके चलना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके बॉस आपके कामों की आपकी प्रशंसा करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने के प्लानिंग कर सकते हैं।  आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसे आप लंबा ना खींचे। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करनी है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों को कल पर ना टालें। आप अपने बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपका कोई सहयोगी आपके मित्र के रूप में शत्रु हो सकता है।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने भविष्य को लेकर कोई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या चल रही थी, तो  उसके बढ़ने की संभावना है। आप धन को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा बिल्कुल ना करें। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएंगी। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको मानसिक तनाव से दूर रहने की आवश्यकता है। आपको करियर में अच्छी सफलता हासिल होगी। आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको पारिवारिक मामलों को निपटाने के लिए वरिष्ठ सदस्यों से सलाह की आवश्यकता होगी।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। आपका कोई कानूनी मामला आपकी लापरवाही के कारण आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें। व्यवसाय में आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। संतान को नौकरी में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह बदलाव करने का विचारकर सकती है।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। धन को लेकर आप जो भी कदम उठाएंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आप अपने घर की साज सज्जा व मरम्मत आदि की भी योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से आपकी किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन आप उसमें कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरी लगे। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों को लेकर काफी उत्सुकता दिखाएंगे। आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। आप अपने व्यक्तिगत विकास को करने पर भी पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आपको अपने खान-पान में लापरवाही नहीं करनी है, क्योंकि आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। घूमने फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें