फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 07 May: इन चार राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Wed, 07 May 2025 05:58 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 07 मई 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
07 मई का राशिफल - फोटो : freepik
Aaj Ka Rashifal 07 May: आज 07 मई, बुधवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और आज एक साथ कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा। चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में गोचर करने के कारण कुछ राशि वालों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है वहीं कुछ के दिन मिलाजुला साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज के दिन कुछ राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। वहीं कुछ को आज के दिन उधार देने से बचना होगा। सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 07 मई का राशिफल।

Weekly Horoscope (5 To 11 May): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में अवसरों की होगी वृद्दि

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today) 
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपके किसी मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है।
गुरु-आदित्य राजयोग के बनने से इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, बढ़ेंगे लाभ के अवसर
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ने से आप काफी खुश रहेंगे। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है, लेकिन आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको बेवजह के झगड़े झंझटों में पड़ने से बचना होगा, क्योंकि वह आपका सिरदर्द ही बढ़ाएंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए किसी जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला निपटेगा, जो आपके लिए सिरदर्द बना हुआ था। आप अपने घर की साफ-सफाई और बाकी कामों पर पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपके मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today) 
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई निर्णय सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की कोशिश करें और किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तभी वह पूरा हो सकेगा। विद्यार्थियों को कोई स्कॉलरशिप आदि मिल सकती है। अध्यापक भी आपसे काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
 
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपनी सोच समझ से कामों में आगे बढ़ना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी बात को लेकर यदि कोई उलझन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी सहयोगी से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है, लेकिन आपका कोई काम लंबे समय से यदि लटका हुआ था, तो आपको उसे पूरा करने के प्रयत्न जारी रखने होंगे। 
 
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी अच्छी सोच से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी। आपको अपने कामों में कुछ नया सीखने को मिलेगा। अपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको अपने दोस्तों के साथ बहुत ही सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं।

 

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपको यदि पार्टनरशिप में कोई काम करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचारकर करें। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। 

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घरेलू मामले यदि आपके लंबे समय से लटके पड़े थे, तो वह भी पूरे हो सकते हैं। आपको किसी काम को पूरा करने के लिए अपने किसी मित्रों से मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में सोच विचारकर सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका खर्चा भी अधिक होगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके खूब काम आएगी और राजनीति में आप आगे बढ़ने के बारे में थोड़ा सोच विचार अवश्य करें।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनामा रहेगा। भाई- बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आप अपने शारीरिक कष्टों को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी समस्या बन सकती हैं। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने बेफिजूल के खर्चों पर भी लगाम लगाने की कोशिश करें।
 

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। संतान के मन में चल रही  उलझन को आपको जानने की कोशिश करनी होगी। वैवाहिक जीवन में भी आपसे प्रेम बना रहेगा। आपको सामाजिक कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे।
 

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ आज का राशिफल  (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और परिवार में चल रहा वाद-विवाद भी काफी हद तक दूर होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। ससुराल पक्ष आपको धन लाभ मिलते दिख रहा हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोग किसी बड़ी डील के फाइनल होने से काफी खुश रहेंगे। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा और वह आपको कोई प्रमोशन भी दे सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी की  सेहत में गिरावट आने से आज आपका मन परेशान रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं, जिससे उनके विवाह की बात भी आगे बढ़ सकती है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें