Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 06 मई 2025 का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal 06 May: आज मंगलवार, 06 मई का दिन है। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में संचरण कर रहा है। वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मघा नक्षत्र पर कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हुआ है। ऐसे में सभी 12 राशि के जातकों के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ को नौकरी और व्यापार में जबरदस्त लाभ मिलने के योग है ,वहीं कुछ राशि के जातकों को आज के दिन संघर्षों का सामना करना पड़ सकता ह।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 06 मई का राशिफल।
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको कोई बड़ी राहत मिलेगी। आपको कला और कौशल से कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको संतान के करियर को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने व्यवसाय को लेकर योजना बनाकर चले, तो ही बेहतर रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। आध्यात्म के प्रति आपके काफी रुचि रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको बेवजह की बातों को लेकर मन में टेंशन रहेगी, जिससे आपको दूर करने की आवश्यकता है। आपका अपनी संतान को किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप धन को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी आसानी से पूरे होंगे और आप अपनी व्यवसाय में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड ना रहें। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी। पारिवारिक समस्याएं आज फिर से सिर उठाएंगी, जो आपको टेंशन दे सकती हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में किसी एक्सपर्ट से राय ले सकते हैं। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन खुश रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी किसी बात को लेकर अपने भाइयों से खटपट होने की संभावना है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे कोई अच्छा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी कार्य में समस्या आएगी, जिसे आपको पूरा करने में अपने जूनियर से मदद लेनी होगी। आप अपने कारोबार को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ नए लोगों से पार्टनरशिप कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी से बातचीत करते समय कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और समझदारी दिखाते हुए कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में यदि कुछ कठिनाइयां आ रही थी, तब वह भी दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या हो, तो उसको आप छोटा ना समझें और आपकी लोगों से खूब पटेगी। आपको अपने कामों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी, तभी वह सुलझती दिख रही हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और माताजी को आप कहीं धार्मिक यात्रा पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी संबंध बेहतर रहेंगे। किसी सरकारी मामले में आपको लापरवाही करने से बचना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। भाई-बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपको खर्चो पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके खर्च बेवजह बढ़ेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपका कोई दोस्त आपसे लंबे समय बाद मिलने के लिए आ सकता है। आप यदि किसी काम को करने में जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें आपसी कलह बड़ी हो सकती है। आप अपने घर की रंगाई-पुताई आदि की योजना पर भी आप अच्छा खासा धन खर्च कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जो आपको समस्या देगी।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे और अपने गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपका कोई संपत्ति को लेकर वाद-विवाद खड़ा हो सकता है।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको कुछ उलझनें बनी रहेंगी। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपका किसी बात को लेकर यदि मन परेशान था, तो वह भी आपकी समस्या माता जी की मदद से दूर होती दिख रही है। आप किसी से धन को लेकर कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। संतान को पढ़ाई-लिखाई में कोई समस्या आने से आपका मन परेशान रहेगा।
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में उनकी प्रसिद्धि होगी। बॉस कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा, जिससे आप किसी काम को आसानी से कर सकेंगे। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरा होने की संभावना है। आप अपने किसी काम को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी पूरा हो सकता है।