फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 06 April: रामनवमी पर इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 06 Apr 2025 06:09 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 06 अप्रैल 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
06 अप्रैल का दैनिक राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 06 April: आज राम नवमी है और आज के दिन कई तरह के शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है, जिसके चलते कई राशि वालों के लिए दिन शुभ साबित हो सकता है। धन लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का अच्छा लाभ मिलेगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कुछ निर्णय समझदारी दिखाते हुए लेना होगा। नौकरी में बदलाव को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।  आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।

राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Weekly Horoscope (31 March To 06 April): इस सप्ताह सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे बिगड़े काम

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखने के लिए रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कानूनी मामलों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको कोई काम को लेकर गलत जानकारी दे सकता है।

विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालेंगे, जिससे परिवारिकता बनी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आप अपने जीवन साथी से कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको कोई डूबा वादा ना आपको मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिक काम होने से की वजह से घबराएं नहीं, आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

Shani Gochar 2025: राशि के बाद अब शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन तीन राशि के लोगों को मिलेगा विशेष लाभ

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको कोई निर्णय समझदारी दिखाते हुए लेना होगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको किसी बात को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी होने की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप अपनी नौकरी में बदलाव को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपको बहुत ही सूझबूझ दिखाकर कामों को करना होगा। आप अपने साथी को लेकर शॉपिंग आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। आपको किसी से कोई बात आपसी समझदारी दिखाकर करना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके खर्च अधिक रहेंगे। आपके सिरदर्द बन सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है। विद्यार्थी परीक्षा में भी सफलता हासिल कर सकती हैं। प्रेम सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आप अपने बिजनेस में भी कुछ नए उपकरणों को शामिल करने की कोशिश करेंगे, जिनके लिए आपको कुछ धन भी उधार लेना पड़ सकता है। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आपके बॉस आपके दिए गए सुझावों को लेकर काफी खुश रहेंगे। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट ना करें।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे और उन्हें सही व गलत में भी फर्क नहीं दिखेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी नए घर आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसके लिए आपको कोई लोन भी आसानी से मिल जाएगा।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है, लेकिन अभी इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण कोई गलती हो सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने खान-पान में संतुलित भोजन का आनंद लेंगे। आपके जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आप अपने कामों को भी आसानी से कर सकेंगे।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत से आपके सभी काम पूरे होंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आप किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह ले सकते हैं।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी अपने किसी मित्र से कहासुनी होने की संभावना है। आपके कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा और राजनीतिक की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। आप अपने मनमानी स्वभाव के कारण कोई बड़ी गलती कर सकते हैं।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। परिवार में चल रही समस्याओं को भी आप मिलजुलकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने व्यवसाय को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। घूमने-फिरने की आप योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर प्लानिंग करेंगे। धन के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे, जिससे आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को भी नजरअंदाज करने से बचना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें