फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 4 April: कन्या, धनु और कुंभ राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें दैनिक राशिफल

Fri, 04 Apr 2025 06:39 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 04 अप्रैल 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
04 फरवरी का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 04 April: आज 4 अप्रैल है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि है। आज के दैनिक राशिफल आज कुछ राशि वालों के नए काम की शुरुआत हो सकती है। दिन भागदौड से भरा रह सकता है। अचानक से लाभ मिल सकता है। वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल। 

राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Weekly Horoscope (31 March To 06 April): इस सप्ताह सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे बिगड़े काम

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसमें पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें। आप जल्दबाजी के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपने परिवार में किसी पूजा-पाठ की तैयारी में व्यस्त नजर आएंगे। आपको गलत तरीके से बचना होगा। आपको अपने मन में भाईचारे की भावना नहीं रखनी होगी।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन चल रही समस्याएं दूर होंगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपके मनमाने व्यवहार के कारण समस्याएं हो सकती हैं। आपको अपने पिताजी से पारिवारिक बिजनेस को लेकर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। इन्वेस्टमेंट संबंधित मामलों में आपको सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आपको अपनी जिम्मेदारों में ढील बिल्कुल नहीं देनी है। आपके परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप अपने मन में ईर्ष्या की भावना ना रखें। आप किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए संघर्षों से भरा रहने वाला है। आपको धैर्य और समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा। आप संयम से कामों को करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम न मिलने की संभावना है। सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज- मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर रोक लगाने के लिए रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपकी संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से मन खुश रहेगा। आपको किसी से जरूरी जानकारी शेयर नहीं करना है। कार्यक्षेत्र में आप कोई जरूरी जानकारी लीक न होने दें। आपका कोई कानूनी मामला सुलझेगा, जिससे आपको किसी प्रॉपर्टी की भी प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके सहयोगी कामों में पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है। आप अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान दें।
 

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आपको कोई निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेना होगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे भी आप शांत रहें।  आपको अपने किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है।
 

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान को यदि कोई सेहत से संबंधित कोई समस्या थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपको नौकरी में मनपसंद काम न मिलने से आपको थोड़ी टेंशन रहने वाली है। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों के किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। यदि आप अपनी नौकरी में कामों को लेकर परेशान थे, तो वह भी दूर होंगे। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई लड़ाई-झगड़ा करना सकता है, इसलिए आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको घर से बाहर नहीं जाने देना है।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आने वाला है। आपको खानपान में लापरवाही होने से आपके शारीरिक कष्ट बढ़ सकते हैं। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप अपने घर में सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव आपको खूब पसंद आएंगे, लेकिन आपकी अपने भाई से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में भी आपको प्रमोशन के साथ-साथ वेतन में भी वृद्धि होगी। आपकी किसी धार्मिक आयोजन में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आपकी सेहत कमजोर रहने से आपका मन परेशान रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको माताजी से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको घर बाहर के कामों को लेकर टेंशन अधिक रहेगी। आप किसी से बेवजह लड़ाई झगड़े में भी पड़ सकते हैं। आपको किसी पैतृक संपत्ति को लेकर सोच समझकर कोई कदम उठाना होगा। आर्थिक मामलों में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आप अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके पिताजी को कोई शारीरिक समस्या होने से आपका खर्चा भी अधिक होगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें