फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कुंभ राशि वालों की आय में हो सकता है इजाफा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 09 Jul 2024 07:30 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल- 9 जुलाई - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपका दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आपको आय के नए-नए स्रोत मिलेंगे। आपकी आय के सोर्स बढ़ने से आपको खुशी होगी। आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। माता-पिता से आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आप अपने कामों से घबराएंगे नहीं। आपको एक लक्ष्य को पकड़कर चलना बेहतर रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो आपको उसमें कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपने यदि किसी मित्र के कहने में आकर बिजनेस के किसी स्कीम में धन लगाया, तो वह आपके लिए बेकार रहेगी। सरकारी नौकरी के तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई विरोधी आज आपको परेशान कर सकता है। माता-पिता से आज कोई भी बात ना छुपाए नहीं तो उन्हें इस बात का बुरा लग सकता है। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी दी जाए तो आप उसे पूरा जरूर करें। आपकी मेहनत का आज आपको पूरा फल मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। करियर में भी आज आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ किसी कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे उनके रिश्ते में चल रहे अनबन भी दूर होंगी। आपको सरकारी क्षेत्र में पूरा लाभ मिलेगा और आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी होगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपने यदि किसी से कुछ पुराना कर्ज लिया था, तो उसे भी आप आसानी से उतार पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आप परेशान रहेंगे। सरकारी नौकरी के प्रयासो में लगे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको किसी धन संबंधित मामलों मे बहुत ही सावधान रहकर काम करना होगा। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने बड़ी हो सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ेगा। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं में अच्छा धन लगाएंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों को इधर-उधर ध्यान ना लगाकर अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में आपकी खुशियां बढ़ेंगी और दोनों के बीच प्रेम गहरा होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप किसी काम को लेकर योजना तो बनाएंगे, लेकिन आपके उसे पूरे होने में विघ्न बाधा तो आयेगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन कॉल के जरिये कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। 

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती है। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। आपको अपनी माताजी सेहत की चिंता सता सकती है। आप किसी से तर्क वितर्क में ना पड़े। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो उनमें आपको कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। परिवार में अच्छे से पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बड़े सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल आवश्यक करें, तो आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान देंगे।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचना होगा। कारोबार में आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपके सहयोगी भी कामों में आपकी पूरी मदद करेंगे। आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी समय में आपको आसानी से मिल जाएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। किसी नए काम की शुरुआत करने में आपके परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना है, नहीं तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें