फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 5 August: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा व्यवसाय में लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 05 Aug 2023 07:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
05 August Ka Rashifal - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आने वाला है। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियां को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे,फिर भी परिवार का कोई सदस्य  आपसे नाराज हो सकता है। बिजनेस के सिलसिले में आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें आज कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी बरतें।

विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे। करियर को लेकर परेशान कर रहे  लोगों को कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। जो लोग किसी योजना में धन लगाने की सोच रहे थे वह उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपको घूमने करने के दौरान आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी। आपका मन काम करने में नहीं लगेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए भी दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप पिताजी की सेहत को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपने पहले किसी योजना में धन लगाया था,तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता है दिख रहा है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। संतान के भविष्य की कुछ योजनाओं को बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।आर्थिक मामलों में आज आप सपष्टता से आगे बढें। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप  अपनी सुख सुविधाओं के वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे,जिसे देखकर आपके शत्रु  परेशान रहेंगे। यदि आप अपने घर को रिनोवेट करना चाहते है तो वह उसकी आज आप शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको व्यवसाय के मामलों में दिल देने से बचना होगा। यदि आप परिवार में चल रही कलह के कारण परेशान है। आप वह आज उसमें किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मश्वरा करें। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा डिसीजन आज बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। आपने यदि पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत की है तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। संतान से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे। लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ही पूरा फोकस करना होगा क्योंकि वह इधर-उधर के कामों पर ज्यादा ध्यान देंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। आप कुछ बड़े फैसलों को वरिष्ठ सदस्यों की मदद से लें। व्यवसाय में आपको यदि धन की कमी हो रही थी,तो उसके लिए आप किसी बैंक,व्यक्ति,संस्था आदि से धन उधार ले सकते हैं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में अपने कामों में ढील देने से बचना होगा। आपका कोई विरोधी आपकी खुशी भरे पलों में बाधा डाल सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। जीवन साथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा। आपको बिजनेस से संबंधित कोई डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। यदि आपको कोई आंखों संबंधित समस्या है,तो उसके प्रति आप जागरूक रहे और डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था,तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। किसी नई संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें,नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको अत्यधिक खर्च के कारण समस्या होगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके ऊपर बना रहेगा। आप दूसरों की बातों में आकर किसी गलत बात के लिए हां ना करें। नौकरी में आपको मनपसंद काम मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। आपने  व्यवसाय में यदि किसी योजना में धन लगाया तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको  परिवार में किसी सदस्य की ओर से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है और भाई या बहन के विवाह की बात पक्की हो सकती हैं,जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है,तो  उसे आज खुशियों के बीच ना आने दे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे लेकिन उसमें आपको ढील नहीं देनी है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता में लाभ लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी जिसको लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी फिजूल खर्ची बढ़ा सकते हैं जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर आपसी तनाव था तो वह आज दूर होगा। व्यवसाय में आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी नहीं तो वह आपके लिए कोई बाधा खड़ी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए नौकरी में कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है जिसके बाद आप उसमें बदलाव की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको  परिवार में सदस्यों के साथ मिल बैठकर समस्या के ऊपर चर्चा करनी होगी। माता-पिता आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में आप कोई बहुत बड़ा फैसला ना लें अन्यथा बाद में पछतावा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें