Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों के बढ़ने से घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपने यदि किसी से कोई वादा किया, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे। यदि आपकी कोई प्रॉपर्टी की डील फाइनल करने जा रहे थे, तो वह फाइनल होते-होते लटक सकती है। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों को बढ़ाने के लिए रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी तकनीकी समस्या के कारण कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी अच्छा खासा ध्यान देंगे। आपको किसी अपनी सेहत में कोई जोखिम उठाने से बचना होगा और आपके सामने कुछ मनचाहे खर्च आएंगे, जिनको लेकर आपको समस्या होती रहेगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती हैं।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके काम में यदि कुछ रुकावटें चल रही थी, तो वह दूर होंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है और आपका मन उलझनों से भरा रहेगा। आपको लंबे समय बाद कहीं से फंसा हुआ धन मिलता दिख रहा है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझेगा। आप करियर को लेकर कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें, नहीं तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको कमाई के नए-नए स्रोत मिलेंगे। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत मिलेगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती हैं और आपकी संतान आपसे किसी काम को लेकर बातचीत करेंगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ किसी कोर्स के बारे में भी सोचना है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी और आपके शत्रु आपके कामों में विघ्न डालेगे, इसलिए आपको लेनदेन बहुत ही सावधान रहकर करना होगा और किसी डील को आप साझेदारी में फाइनल करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई परिजन लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। नौकरी को लेकर आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। यदि आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की सेहत की चिंता सता रही थी, तो उनके कष्टों में कमी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने कामों के प्रति सावधानी बरतनी होगी। आपका कोई विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेगा। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बिजनेस को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को मन मुताबिक परिणाम मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपनी संतान के करियर को लेकर चिंता रहेगी। आपको किसी जरूरी काम को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को लेकर सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी और किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचारकर करें। आप संतान के लिए कुछ खेलकूद की चीज लेकर आ सकते हैं। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने काम को लेकर कुछ चुनौतियां तो आएंगी, लेकिन उनका आप डटकर सामना करेंगे। बिजनेस में यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो वह भी आपको मिलने के पूरे संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं और आपको यदि किसी काम को लेकर चिंता चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी व्यर्थ होगी। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने धन को लेकर कोई अच्छा निवेश कर लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी योजना के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बड़े निवेश को करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी और कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम को लेकर कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे थे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और कार्यक्षेत्र में आपको यदि अपने कामों को लेकर अपने जूनियर से मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। सोच समझ से आपके कामों को एक नई पहचान मिलेगी और आपके कामों में वृद्धि होगी। भाई बहनों का आपके कामों में आपको पूरा साथ मिलेगा।