rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के काम के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन इसके साथ-साथ उनकी तरक्की भी होगी। यदि आपको कोई जोड़ों में दर्द अथवा हड्डियों से संबंधित समस्या है, तो वह आज बढ़ सकती है। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने जरूरी कामों को निपटा पाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा खासा धन मिलेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो उसका असर आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है।