फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: तुला और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा मिश्रित परिणामों वाला, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 30 Apr 2024 07:23 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
30 April Ka Rashifal - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपके लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। आप बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। आप अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों के किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ता है, नहीं तो वह लटक सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग यदि अपने अधिकारियों को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आप अपने माता-पिता से कुछ जरूरी काम को लेकर बातचीत करेंगे। अपने काम में आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ेंगे। यदि आप कहीं धन निवेश करना चाहते हैं तो अभी रुक जाएं, आपको नुकसान हो सकता है। 

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप बिजनेस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। आप अपने परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपको दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने मनमानी व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे। आप कुछ कामों में अपनी मर्जी चलाएंगे, जिस कारण आपके उसे पूरा करने में समस्या आएगी। बिजनेस में भी मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आप  संपत्ति खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो अभी उसमें रुकावट आने की संभावना है। वाहन चलते समय सावधानी बरतें। आप अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें तो उसकी जिम्मेदारी दूसरे पर न डालें। परिजन के मन में चल रही  उलझन को जानने की कोशिश करें। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से भी बाद में आपको पछतावा होगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपना समय खुद को एकाग्र करने में लगाएंगे। अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालें । आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील ना दे। आप अपने घर से पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम को किया है, तो उसमें आपके पार्टनर आपके कामों में आपका पूरा साथ निभाएंगे। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मांग सकते हैं।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। किसी के कहने में आकर आप लड़ाई झगड़े में ना पड़े। अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें। परिवार के किसी सदस्य से आपकी किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। अपने शारीरिक कष्टो को नजरंदाज  ना करें, डॉक्टर से परामर्श लें।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप धन संबंधी योजनाएं बनाएंगे। किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएं, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों  साथी की बातों में आकर कोई निवेश न करें, नहीं तो इससे उन्हें बाद में कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को  किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आप किसी को धन उधार दे सकते हैं। 

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपकी तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपकी संतान किसी गलत राह को पकड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप पर जिम्मेदारी अधिक है, इसलिए काम पर फोकस बनाएं रखें। किसी विरोधी की बातों में आने से बचें। आप अपने माता-पिता को  किसी धार्मिक कार्यक्रम में लेकर जाएंगे।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप किसी भी काम को करने के लिए सूझबूझ कर आगे बढ़ेंगे। दिमाग की जगह अपने दिल की सुनें और अपने ऊपर भरोसा रखें। आपके काम बिना की बाधा के पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिससे आप पूरी अवश्य करेंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी से आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करेंगे। 

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस में आप कामो को सही से करें। अपनी जिम्मेदारियां किसी दूसरे पर ना डालें। पार्टनरशिप में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आप किसी नए वाहन को अपने घर खरीद कर ला सकते हैं। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी दूसरे की कही सुनी बातों में ना आए। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपकी आय तो सीमित रहेगी, लेकिन आपके खर्चे अधिक रखने  के कारण समस्या होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान कम लगाएंगे।  आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपनी कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचाना होगा, नहीं तो उनमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप अपनी माताजी से  कुछ जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें