फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar 2024: गुरु गोचर से बनेगा कुबेर योग, साल 2025 तक इन राशि वालों के धन दौलत में होगा इजाफा

Mon, 29 Apr 2024 04:44 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गुरु के वृषभ राशि में कुबेर योग - फोटो : अमर उजाला
Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से मई का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। 01 मई को सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शुभ ग्रह और देवताओं के गुरु बृहस्पति 12 साल बाद शुक्रदेव की राशि वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष में गुरु ग्रह का विशेष महत्व होता है। देवगुरु बृहस्पति शनिदेव के बाद दूसरे ऐसे ग्रह हैं जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। यह एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 13 महीनों के बाद गोचर करते हैं। 01 मई को गुरु के वृषभ राशि में गोचर करने से कुबेर योग का निर्माण होगा। इस योग के निर्माण से आगे आने वाले 12 महीनों में इसका लाभ कुछ राशि के जातकों को मिलेगा। गुरु के राशि परिवर्तन करने से बना कुबेर योग धन-दौलत और आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी दिलाएगा। करियर-कारोबार में तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। भाग्य का अच्छा साथ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।

May Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए मई का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 4
daily rashifal - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए 01 मई को होने वाला गुरु राशि परिवर्तन और इससे बनने वाला कुबेर योग बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। आपकी राशि में गुरु का राशि परिवर्तन आपकी राशि से धन और वाणी के भाव में होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। गुरु का राशि परिवर्तन से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर अच्छा लाभ होगा और प्रमोशन मिलने के योग भी हैं। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
daily rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
01 मई को जब गुरु मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे तो कुबेर योग बनेगा। ऐसे में कर्क राशि के जातकों का सबसे ज्यादा फायदा होगा। आपकी कुंडली में गुरु का गोचर नौवें स्थान पर होगा। इस कारण से आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कुंडली का नवां भाव भाग्य का होता है। किस्मत का साथ मिलने से अधूरे और कठिन से कठिन काम भी बहुत ही आसानी के साथ होंगे। कानूनी प्रक्रियाओं में फैसला आपके पक्ष में आएगा। जो लोग किसी काम-धंधे में लगे हुए हैं उनको अच्छा मुनाफा और कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और नई योजनाएं कारगर रहेंगी। 
विज्ञापन

4 of 4
daily rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
गुरु के वृषभ राशि में प्रवेश करने से बना कुबेर योग सिंह राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपके अच्छे दिन की शुरू होने वाले हैं। गुरु का राशि परिवर्तन आपकी राशि से कर्म भाव में होगा। ऐसे में आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होने वाला है। करियर में आपको ऊंचा स्थान प्राप्त होगा। लाभ प्राप्त करने के नए-नए अवसर आपको मिलेंगे। जो जातक बिजनेस में कार्यरत है उनका अच्छा खासा मुनाफा हासिल होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें