Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आप यदि किसी पार्ट टाइम व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने प्रमोशन की चिंता रहेगी, जिसके लिए भी अपने बॉस से बातचीत भी कर सकते हैं। आपका मनमाना व्यवहार परिवार के सदस्यों को परेशान कर सकता है। संतान को किसी क्षेत्र में सफलता मिलने से आपका मनपसंद रहेगा।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनका पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपका कोई मित्र आपके लिए किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर आ सकता है। आप अपने जीवनसाथी से किसी बात को गुप्त रख सकते हैं, जो बाद में लड़ाई झगड़े की वजह बनेगी। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसमें आपको ढील नहीं देनी है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने भाई या बहन की सेहत की चिंता सता सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने कामों को लेकर यदि योजना बनाकर बनायेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।आर्थिक स्थिति की आपको चिंता सता सकती है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है और यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी और आपकी सोच समझ से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों का आसानी से पूरा करना होगा। करियर को लेकर यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह भी दूर होगी। आपको संतान के विवाह को लेकर कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो उन्हें बात बुरी लग सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य की आपको याद सताएगी। आपको कुछ नए लोगों से मौका मिलेगा।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, जो लोग किसी व्यवसाय की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उनकी प्लानिंग को एक नया अंजाम मिलेगा। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है। आपको कोई निवेश संबंधी प्लान मिल सकता है, जिस पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको लेनदेन करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में तनाव रहने के कारण आपको समस्या आएंगी। माताजी से यदि कोई बात विवाद चल रहा था, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगा। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो उसे आप आसानी से कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। व्यापार में प्रगति होगी। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है। आपके स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी हो सकती है, जिसको आप नजरअंदाज न करें। आपको अपनी संतान की नौकरी को लेकर कुछ समस्याएं आएंगी। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको कोई धन संबंधी समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जो लोग आयात- निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपके भाई व बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आपको किसी निवेश को करने से लाभ मिलेगा। आपका आध्यात्म के कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। यदि आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। माता जी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टों में कमी हो सकती है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने अच्छे कामों से अपने परिवार के सदस्यों का नाम रोशन करेंगे। आपको किसी पुरस्कार के मिलने की भी संभावना है। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से फंसी हुई थी, तो वह भी समाप्त हो सकती है। जीवनसाथी के करियर की आपको थोड़ी चिंता रहेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई लोन आदि अप्लाई किया है, तो वह भी आसानी से मिल जाएगा।