फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 29 July: इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, निवेश में मिल सकता है भाग्य का पूरा साथ

Wed, 29 Jul 2026 06:21 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashifal 29 July 2026: इस राशिफल से जानें कैसा रहेगा-मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ-मीन वालों के लिए दिन।

 
विज्ञापन
1 of 12
Rashifal 29 July - फोटो : अमर उजाला AI
मेष राशि
मेष राशि के लिए दिन खुशियां लेकर आ सकता है। लेकिन संतान की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। बिजनेस में किए गए बदलाव आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। कोई पुराना साथी मिलने आ सकता है। आपका अटका काम भी पूरा होगा।
विज्ञापन

2 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आपके लिए कोई दोस्त उपहार लेकर आ सकता है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपके मन में किसी काम को लेकर हलचल बनी रहेगी। इसके अलावा वैवाहिक जीवन आपका सुखमय रहने वाला है। हालांकि, आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा। यदि मन में किसी बात को लेकर परेशानी है, तो उसे पिताजी से साझा करें। सेहत पहले से अच्छी आपकी रहेगी। कोर्ट के मामले में नया मोड़ आज आ सकता है। आस-पड़ोस में बिना मांगे सलाह देने से बचें।

4 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। पुराना अटका काम आज पूरा हो सकता है। संतान से जुडी कोई समस्या चिंता का बड़ा कारण बनेगी।
विज्ञापन

5 of 12
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। काम समय पर निपटाना आवश्यक रहेगा। दूर रहने वाले परिजनों की याद आएगी और उनसे बातचीत भी हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आपके जीवन में आज खुशियां बनी रहेगी। माता-पिता से संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति संभव है। वाणी पर संयम रखें। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

7 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। व्यापार ने नजरिए से देखें, तो आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपसी अनबन दूर होगी और जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है।

8 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आपसी अनबन बातचीत के माध्यम से दूर होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कोई अटका काम आज बन सकता है। भाग्य का साथ आपको मिलेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लव पार्टनर आपकी ताकत बनेगा।

9 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी व्यापार में मिल सकती है। इसके अलावा धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। दोस्ती में आई कड़वाहट को बातचीत से दूर करने का प्रयास करें।

10 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए काम की शुरुआत करने का विचार बना सकते हैं। कोई बड़ा निवेश हाथ लग सकता है। पिताजी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आपको कागजी काम समय पर निबटाना चाहिए। 

11 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज का दिन खास रहेगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि नौकरी में किसी प्रकार की समस्या चल रही है, तो नए विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।
विज्ञापन

12 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों को वाहन सावधानीपूर्वक चलाना होगा अन्यथा कोई अनहोनी हो सकती है। बिजनेस के विस्तार के लिए नए प्रयास करेंगे, जिनका भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र के कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें