फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और तुला समेत इन तीन राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 29 Aug 2023 06:45 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
29 august ka rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा। परिजनों की सलाह पर चलकर आप आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच से लोगों को आसानी से मात दे पाएंगे, लेकिन अपने शारीरिक कष्टों को अनदेखा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। इसका असर उनकी परीक्षा पर पड़ सकता है, इसलिए अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। आपको अपने प्रियजनों का पूरा साथ मिलेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में आप लोगों की बातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। अपने करीबियों पर भरोसा करें। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपका बिजनेस शुरू होगा। जीवनसाथी से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह लंबा चल हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों को हैरान करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर फोकस करना होगा, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। परिवार में आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी समय रहते पूरे कर पाएंगे। जल्दबाजी में दिए गए किसी निर्णय से आपको कोई समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक विषयों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य में तेजी बनाएं रखने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का दायरा और बढे़गा। आप अपने करीबियों की समस्याओं को सुनने में आप दिन का काफी समय लगाएंगे, लेकिन परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए से दर्द बन सकता है, इसलिए किसी को धन उधार देने से पहले सोच विचार आवश्यक करें।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके कुछ खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। किसी जरूरी बात को लेकर आप परेशान थे, तो वह दूर हो सकती है। आपको अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ना होगा, नहीं समस्या होगी। आपको बिजनेस में यदि किसी बात को लेकर समस्या आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको यदि कोई अजनबी सलाह दे, तो आपको उनकी सलाह पर चलने से बचना होगा और आप किसी नए घर या मकान आदि को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके व्यापार की योजनाओं को बल मिलेगा और किसी सरकारी योजना में धन लगाने से पहले आप उसकी पूरी जानकारी अवश्य लें। आप यदि किसी परिजन के व्यवहार को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें अब धीरे-धीरे आपको सुधार देखने को मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।
 

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपके कुछ महत्वपूर्ण प्रयास सफल होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपका कोई मामला यदि कानूनी रूप से विवादित है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपने काम के सिलसिले में किसी दूर की यात्रा बढ़ाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह आज दूर होंगे। बधुंओं से आपकी खूब जमेगी। कुछ दीर्घकालीन योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यतानुसार काम मिलने से आप खुश रहेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें