फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 27 May 2023 07:53 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
27 May Ka Rashifal - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप लोगों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी किसी नई नौकरी की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी लेकिन अभी आपको कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आप किसी नयी सम्पति का सौदा बहुत ही सोच विचार कर करें,नहीं तो आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आप किसी मित्र के साथ घूमने के लिए जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको  घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में  आपको मन्न मुताबिक काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी नए काम को लेकर समस्या आ सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह आपको आज वापस मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी बड़े निवेश को करने से बचना होगा,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोग उतार-चढ़ाव के कारण थोड़ा परेशान तो रहेंगे,लेकिन फिर भी वह अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए आसानी से धन  कमा पाएंगे। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें,नहीं तो उनको कोई शारीरिक कष्ट होने के कारण आपको उसमे समस्या होगी। भाई बहनों से  आप बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको आज चारों ओर से खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। अपने आस-पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। किसी नए काम की शुरुआत आप माता-पिता के आशीर्वाद से करेंगे। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी बरतें,नहीं तो वह लंबा चल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आपने जो कर्ज लिया था आप उसे उतारने में सफल रहेंगे।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है । अपने  किसी बचपन के मित्र से  मुलाकात करने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी नए निवेश की तैयारी कर सकते हैं। लॉटरी में धन का निवेश करने वाले लोग आज सावधानी बरतें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को  कोई अच्छा फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझन भरा रहने वाला है। भागदौड़ अधिक होने के कारण सिर दर्द,बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है,वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस संबंधित कोई भी फैसला बहुत ही सोच विचार कर लें। 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है,तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोग अभी कुछ और समय परेशान रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से आपको खुशी होगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले  माता-पिता से बातचीत अवश्य करें।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको आज किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग  किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आप किसी से कोई वादा या वचन ना लें,नहीं तो बाद में आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। किसी से यदि आप धन उधार लेगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। बिजनेस में आप कोई बदलाव कर सकते हैं,जो आपको खुशी देगा। लेकिन बाद में आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर एकाग्र होकर जुटना होगा,तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। किसी से धन उधार न लें, अन्यथा उसे उतारना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से खुशी होगी। कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ नए लोगों से मेल मुलाकात करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप परिवार में छोटे बच्चों के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें