फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 27 June: मेष,कर्क और सिंह राशि वालों को तरक्की और धन लाभ के योग, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Tue, 27 Jun 2023 07:40 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तरक्की पाने वाला रहेगा। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कारोबार में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आपको किसी महत्वपूर्ण समझौते पर बहुत ही सोच विचारकर दस्तखत करने होंगे। आपके कामों की राह मजबूत नहीं होंगी। खर्च बढ़ने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। सेवाक्षेत्र से जुड़कर आज आप अच्छा लाभ कमाएंगे। नौकरी में तरक्की मिलने से आपको खुशी होगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपका अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके चारों ओर का वातावरण आनंदमय रहेगा। आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति के खरीदारी के लिए रहेगा। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें और साहस से आज आप आगे बढ़ेंगे। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय आप उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं ले। परिवार में सदस्यों के बीच चल रहा वाद विवाद बातचीत के जरिए समाप्त होगा और आप अपने घर की साज सज्जा व रख रखाव आदि की कुछ वास्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको जीवनसाथी से किए हुए किसी वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी कामों को पहल करने की आदत समस्या दे सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्बि दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी और आपकी ऊर्जा आज अधिक रहने के कारण आप उसे सही कामों में लगाएंगे। आपके आस पास का वातावरण आज अनुकूल रहेगा और सामाजिक मामलों में आप उत्साहित रहेंगे। आपकी वरिष्ठ जनों से मुलाकात होगी। विकास के पद पर आज आप आगे बढ़ेंगे। लोगों को साथ लेकर चलने में आज आप कामयाब रहेंगे, लेकिन किसी महत्वपूर्ण बात को आप गुप्त रखें।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपनों के सहयोग से आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी और रक्त संबंधी रिश्तों पर आपका जोर बना रहेगा। आपके सामूहिक प्रयास सफल रहेंगे। अपनों के सहयोग से आपको किसी रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा के तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी। नैतिक मूल्यों को आप महत्व देंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी और आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और आप तेजी से आगे बढ़ाने की सोच रखेंगे। कुछ नए अनुबंधों से आपको लाभ मिलेगा। कामकाज की शुरुआत कर रहे लोगों को आज एक लक्ष्य पकड़कर चलना होगा। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहे, नहीं तो आपका कोई पुराना रोग फिर से ऊभर सकता है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यक्तिगत संबंधों का आप लाभ उठाएंगे। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। परिजनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने जरूरी कामों में ढील देने से बचें और आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में आज कोई सम्मान मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आप अपने साहस से आगे बढ़ेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यक्तिगत मामलों में आपके प्रयास सकारात्मक रहेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में आप अपने लक्ष्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आप अपने कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है और आपकी कुछ पुरानी योजनाएं रंग लाएंगी। आप जिम्मेदारी से काम करेंगे और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपकी पद प्रतिष्ठा बनने से आपकी खुशी पर ठिकाना नहीं रहेगा और आप अपने कामों में जोखिम उठाने से बचे। आप अपने काम पर अग्रसर रहेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आज आप कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, नहीं तो बाद में आपको इससे कोई नुकसान हो सकता है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य के लिए सूची बनाकर चलने के लिए रहेगा और आप अपने कामों में सावधान रहकर आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण योजनाओं पर आप अमल करेंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपको खुशी होगी। आध्यात्मिक विषयों में आप पूरे रुचि दिखाएंगे। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं और विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आज अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय में जोखिम भरे प्रयासों को करने से बचना होगा। आप जरूरी कार्यों पर पूरा जोर देंगे और परिवार में बड़े सदस्य यदि आपको कोई सुझाव या सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें और अपने खानपान में सात्विकता बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपको अक्समात लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी  आपको आसानी से मिल जाएगा। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। सामूहिक प्रयास आपके लिए बेहतर रहेंगे और कारोबार कर रहे लोगों को आज उसमें तेजी देखने को मिलेगी। आपके सामूहिक प्रयत्न बेहतर रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है, जिससे आपकी तरक्की होगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहने के कारण आप किसी काम के लिए तुरंत हां करेंगे और आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आज आप अपने मन में चल रही समस्याओं को अपने किसी मित्र से साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें