rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
जो लोग रोजगार की तलाश में लंबे समय से दर-दर भटक रहे हैं, उन्हे अपने किसी परिजन की ओर से कुछ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप अपने घर पर रखरखाव अथवा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देंगे। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। यदि आपको कोई पैरों में दर्द, सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या है, तो उसे नजरअंदाज करने से बचना होगा और भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई पुराना उधार आज चुकता हो सकता है, जिससे आपका मानसिक बोझ भी थोड़ा कम होगा।