rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन कामकाज के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, जो लोग लंबे समय से परेशान चल रहे थे, उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में लाभ को ना छोड़े, नहीं तो इससे आपका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और आपकी आय में वृद्धि होगी, लेकिन आप अपने खर्चों को उतना ना बढ़ाएं। यदि अपने भाग्य के भरोसे किसी काम को किया था, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।