फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 October Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Wed, 25 Oct 2023 05:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
26 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): लिव इन पार्टनर या कोई करीबी मित्र आज आपके साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता है ताकि आपके और भी नजदीख आ सके लेकिन काम के कारण आप व्यस्त हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):नयी जॉब मिलने की संभावना है। नए वातावरण में नए सम्बन्ध बनेंगे। अपनी आत्मा की गहरायों में झांक कर अपने बारे में जान्ने की कोशिश करें। अपने जीवनसाथी के साथ अपनी मनोस्थिति के बारे में चर्चा करें इससे आप आरामदायक महसूस करेंगे।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप थोड़ी सावधानी नहीं बरतेंगे तो पूरा दिन फ़िज़ूल के कामों में व्यस्त रह सकते है। सब कुछ भूल कर अपने प्यार व रोमांटिक जीवन पर ध्यान दें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कुछ लोग उदासी या अकेलेपन के कारण आप आज निराश महसूस कर सकते हैं। आप किसी प्रिय के साथ के लिए आज कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। उदास ना हों, आपके गुणों और स्नेह के कारण कोई खास आपकी तरफ आकर्षित होगा।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):दुर्घटना, चोट या रोग से बचने के लिए सावधानी बरतें। अपने पार्टनर को अपने प्यार और केयर का हर संभव तरीके से अहसास कराएं। एक दूसरे की देखभाल करना सफल मित्रता की चाबी है और प्यार का दूसरा नाम है। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने दोस्तों और सोलमेट का पूरा ध्यान रखें क्योंकि वो आपके जीवन की अहम कड़ी हैं। आज नए संबंधों के बनने का भी योग है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अचानक टुटा हुआ संबंध आपके जीवन में खटास भर सकता है लेकिन इन बातों को गंभीरता से न लेकर जीवन में आगे बढ़ें। जीवन बदलाव का दूसरा नाम है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): कुछ पाने की चाह और आत्मविश्वास से आप दुनिया को जीत सकते है बस आपको अपने हुनर का सही इस्तेमाल करना है। आप दोनों एक दूसरे के दृढ़ संकल्प और बुद्धि का सम्मान करते हैं। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):घर की मरम्मत और नवीकरण इस समय आपकी प्राथमिकता होगी। मन में जो भी बात है उसे आज जुवां पर लाने से पीछे न हटें। प्रेम के बगीचे को हमेशा प्यार और विश्वास से सींचे ताकि प्रेम के फूल हमेशा खिलते रहें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): बच्चों के लिए यह समय संकट भरा हो सकता है। आपकी रोमांटिक जिंदगी आज सुहावनी रहेगी। इसके लिए आप शानदार डिनर या लॉन्ग ड्राइव का आयोजन भी कर सकते है। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें और अतीत की गलतियों को भुला कर आगे बढ़ें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): छोटे भाई बहन या चचेरे भाई के साथ दिन मस्ती में बीतेगा और किसी खास कनेक्शन का भी योग है। गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड से विशेष मुलाकात की संभावना है बस इस अवसर का पूरा फायदा उठायें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे वो आपके कूल रवैये और करिश्मा से बच नहीं पायेगा। हर कोई आपके क्षमताओं और प्रतिभाओं की तारीफ़ करेगा। अगर आपका प्यार एकतरफा है तब भी चिंता न करें जैसे जैसे आपका क्रश आपको अधिक जानेगा, वैसे ही आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी बस कोशिश करना न छोड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें