फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह और कुंभ राशि वाले समस्याओं से घिरे रह सकते हैं, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Sat, 25 May 2024 07:31 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
25 मई का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। आय के नए-नए स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप आज किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपका लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें आपको समस्या होगी, क्योंकि विरोधी आपकी किसी बात को पकड़ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ विवाह बंधन में बंध सकते हैं, जिससे उन्हें खुशी होगी। आप अपने खर्चों में बढ़ोतरी करेंगे, लेकिन उसके साथ-साथ आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कारोबार में आपके प्रयास आज तेजी पकड़ेंगे। महत्वपूर्ण मामलों पर आप पूरी निगाह बनाकर रखें। अपनी पुराणी गलतियों से सबक लें। रिश्तों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और यदि आप जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान थे, तो उन्हें आज किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी उनकी मेहनत रंग लाएगी।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आपको अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस करना होगा, तभी आप अपने लक्ष्य को पूरा पर सकेंगे। आपको कुछ विरोधी आपकी राहों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके मन में एक साथ कई विचार आएंगे, जिन्हें आप अपने बिजनेस में तुरंत अमल करें, तभी आप उनसे अच्छा लाभ कमा सकेंगे। आपको किसी बड़े लाभ के चक्कर में कम लाभ पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आपको थकान व पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आप माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत करने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहेगा। आज आपको  जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। आप अपने कामों में पूरी तैयारी से आगे बढ़ें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। साझेदारी में आप किसी काम को करके उलझन में फंस सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आपको कुछ समस्या थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको कोई पुराना लेनदेन आज परेशान कर सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्या को दूर करने के आप पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग के भावना लेकर आने वाला है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। कुछ महत्वपूर्ण प्रयास आपके तेज रहेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए भाई बहन से सलाह की आवश्यकता होगी। आप खुद बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उनसे घबराएंगे, नहीं और पिताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। 

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत है, वह अपनी पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे और उनके पद में भी आज वृद्धि हो सकती है। ननिहाल पक्ष के लोगों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज वह आपके लिए एक नई समस्या लेकर आ सकता है। आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको समस्या होगी। आप काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा और माताजी से आपकी बेवजह किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे कामों में आपसे कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आपको जीवनसाथी से चल रहे मतभेदों में माफी मांगनी पड़ सकती है और स्वास्थ्य में यदि आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाएंगे, तो आप काफी सारी समस्याओं से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर आपको प्रसन्नता होगी, जिनसे मिलकर आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी और आप अपने रुके हुए किसी काम को पूरा करने की आज पूरी कोशिश करेंगे, जिसके कारण आप माताजी से किसी किए हुए वादे को भी भूल सकते हैं और यदि आपने पहले किसी को धन दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपकी किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात होगी, जहां आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव के लिए रहेगा। आपको आज अपने कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी। इसके अलावा आज आप जनकल्याण के कार्यों से जुड़ेंगे। सामाजिक कार्यों में आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको आज एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए आत्म विश्वास से भरपूर रहने वाला है। आज का दिन घर परिवार में खुशियां लेकर आने वाला है और माहौल उत्सव जैसा रहेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों का पूरा बल देंगे और पारिवारिक मामलों में आपका सदस्यता बढ़ेगी। व्यक्तिगत प्रयास आपके तेज रहेंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनती दिख रही है, जिसमें आपको वाहन सावधानी से चलना होगा। यदि आपने संतान को कोई जिम्मेदारी सौपी, तो वह आज उसे पूरी अवश्य करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी तरक्की करते देख आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे और व्यापार में आपको कोई निर्णय लेने से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है और परिवार में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है। यदि कोर्ट कचहरी से संबंधित किसी मामले को लेकर आप परेशान चल रहे हैं, तो आपकी वह परेशानी भी दूर होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें