फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 24 July: आज कैसा रहेगा आपके लिए दिन, जानें किसे होगा लाभ और किसे मिलेगी टेंशन

Fri, 24 Jul 2026 11:05 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashifal 24 July 2026: इस राशिफल से जानें कैसा रहेगा-मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ-मीन वालों के लिए दिन।

 
विज्ञापन
1 of 12
Rashifal 24 July - फोटो : अमर उजाला AI
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन खुशियां लेकर आएगा। आपकी अटकी कोई योजना आज गति पकड़ सकती हैं। इसके अलावा आज कोई बड़ा अवसर आपके चेहरे पर मुस्कान भी ला सकता है। व्यापार में धन लाभ या किसी नए सौदे की खुशखबरी मिलने के योग हैं। 
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। लोगों की तारीफ से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इसके अलावा परिवार के साथ बिताया गया समय दिन को और खास बना देगा।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए दिन लाभ के साथ-साथ कुछ परेशानियां भी लेकर आ सकता है। आज आपके अंदर का नेतृत्व करने का गुण उभरकर सामने आएगा। हालांकि, आपकी आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है, जिससे मन नई ऊर्जा से भरा रहेगा।

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सफलता मिलने के संकेत प्राप्त होंगे। यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो अभी थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रिश्ते को और मजबूत करेगा। सिंगल लोगों की क्रश के साथ बात बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज आप किसी नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। हालांकि, व्यापार को लेकर चल रही परिस्थितियां भी आपके पक्ष में आती नजर आएंगी। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है। अगर कोई काम भी आप शुरू करना चाहते हैं, तो सबका साथ प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। पुरानी बातों का भार आपके मन पर बना रहेगा। रिश्तों में कुछ उलझनें आपको परेशान करेंगी। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला परेशानी का कारण बन सकता है। सोच-समझकर किए गए कार्य आपको सफलता दिलाएंगे।

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए परेशानियों भरा रहेगा। दिन की शुरुआत में थोड़ी निराशा महसूस हो सकती है। कोई अच्छी खबर आपका मूड बदल देगी। परिवार का सहयोग आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों को नई नौकरी की प्राप्ति होगी। परिवार की छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें, क्योंकि आगे चलकर वही बड़ी बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगे।

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज का दिन खुशियों और चुनौतियों का मिला-जुला रहेगा। आपके प्रयासों को अब उचित सम्मान मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। आर्थिक मामलों में बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
परिवार में नए मेहमान के आने की खबर माहौल को खुशियों से भर सकती है। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। किसी करीबी से मिली अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ाएगी। रुके हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
आज खास लोगों से मुलाकात आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकती है। आय बढ़ाने के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।

Chaturmas 2026: 25 जुलाई से वर्जित होंगे मांगलिक कार्य, सुख-समृद्धि के लिए चातुर्मास में करें राशि अनुसार उपाय
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें