फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 24 April 2023 : मेष, कन्या और धनु समेत इन तीन राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान और होगा धन लाभ

Mon, 24 Apr 2023 08:37 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। लोगों का आपका पूरा समर्थन मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। यदि आपने पहले किसी को ध्यान दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग किसी पर अधिक भरोसा ना करें। आप किसी बड़ी डील को फाइनल और पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। आपको सभी का सहयोग सामर्थ्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश करनी होगी और सूझबूझ दिखाकर आप किसी काम में आगे बढ़े, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। गृहस्थ जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को किसी के सामने उजागर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने मकान, दुकान आदि की मरम्मत आदि कराने की भी सोच विचार कर सकते हैं। आपके अंदर की कला निखरकर आएगी, जिसे देखकर लोगों को हैरानी होगी। राजनीतिक लोगों की लोकप्रियता बढ़ने से उनके जनसमर्थन में भी इजाफा होगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और व्यवसाय में आप अपने लक्ष्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों की भावनाओं पर नियंत्रण रखें और आपने यदि अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव किया, तो आप अपने काम में को भी तो लटका सकते हैं। यदि बजट बनाकर आगे चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपको कोई लेनदेन से संबंधित समस्या चल रही है, तो वह भी आज दूर होगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला से फलदायक रहने वाला है। आप किसी प्रॉपर्टी संबंधित निवेश को बहुत ही सोच विचार करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके अपने गुरुजनों को हैरान कर सकते हैं। व्यापार के लिए भी कुछ योजनाएं बनाएं, तो उसमें अपने पार्टनर से बातचीत अवश्य करें और किसी काम को करने के लिए हां ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कामयाब रहेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी।  किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जो आपको समस्या देंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन इससे आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है और आपको आगे बढ़ने से आपको खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप अपने विरोधियों से दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आप अपने परिजनों की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी। बिजनेस कर रहे लोग यदि मंदी के कारण परेशान थे, तो आज वह फिर से ग्रो करेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आप धर्म-कर्म के कार्य से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने का आपको मौका मिलेगा। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। व्यापार से आप जुड़ेंगे और प्रियजनों से आपके धन की आवक होगी। आपकी साख व सम्मान बढ़ने से आपको खुशी होगी। संतान यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रही है, तो वह भी आज दूर होगी। माता पिता से आप किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप आज किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। अति उत्साहित होकर आप किसी काम को ना करें और सहजता से आगे बढ़े। आपको किसी नए निवेश की तैयारी करने से पहले अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। परिवार में किसी सदस्य के प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। अपने कामकाज का बदलाव ना करें, नहीं तो समस्या आ सकती है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आर्थिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना बेहतर रहेगा, तभी आप उन्हें समय से पूरा कर पाएंगे। व्यापार संबंधित कुछ योजनाओं को बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर बनाएं, नहीं तो समस्या सकती है। आप अपने समय का सदुपयोग करें और अपने कामों को पूरा करें। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप बड़ों की बातों को बहुत ही सूझबूझ दिखाकर मानेंगे, जिससे उनको भी खुशी होगी और आपको कामों में भी सफलता मिलेगी। आपका कोई मित्र यदि लंबे समय से आपसे नाराज चल रहा था, तो वह आज आपसे मिलने आ सकते है। वैवाहिक जीवनजी रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आप प्रत्येक कार्य में सहजता से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, तो वह भी आज दूर होगा। आप सबके प्रति सम्मान का भाव बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें