फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 23 July: इन चार राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, पढ़ें कैसा रहेगा आपके लिए दिन

Thu, 23 Jul 2026 06:29 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashifal 23 July 2026: इस राशिफल से जानें कैसा रहेगा-मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ-मीन वालों के लिए दिन।

 
विज्ञापन
1 of 12
Rashifal 23 July 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास हो सकता है, क्योंकि समय प्रेम संबंधों में मधुरता लेकर आएगा। परिवार और दोस्तों के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिल सकता है। धन लाभ होने की पूरी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। नौकरी को लेकर आपके प्रयास सफल होते दिख सकते हैं। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें। क्रश से आज बात भी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज का दिन अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। आप नया वाहन खरीदने के लिए बजट बना सकते हैं। सरकारी कार्य पूरे होने की प्रबल संभावना है। संचार से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं।

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। आप किसी परेशानी को लेकर अपने गुरु से बात करेंगे। पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां दूर होती नजर आएंगी और मन एकाग्र रहेगा। यात्रा पर जाने के आज योग बनेंगे।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज का दिन आय बढ़ाने के नए अवसर लेकर आ सकता है। कोई अपना मिलने भी आज आ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान और पहचान बढ़ेगी। कोई नया काम कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। कई जिम्मेदारियां आने के बावजूद आप सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर पाएंगे। इसके अलावा किसी काम को लेकर यात्रा पर भी जा सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते आसान होंगे। घर में खुशियां बनी रहेंगी। भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचें, तभी लाभ मिलेगा।

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ बिताया गया समय सुकून देगा। सकारात्मक प्रगति होने की संभावना है। रुके हुए कामों में भी प्रगति के संकेत हैं।

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। नए लोगों से आप मिलेंगे और आपके काम के लिए सफलता आपको गर्व और खुशी का अनुभव कराएगी।

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज का दिन लंबे समय से टाले गए कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल रहेगा। हर काम मे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। लापरवाही करने पर परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आज का दिन राहत देने वाला साबित हो सकता है। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। यदि किसी समस्या को लेकर मन परेशान था, तो उसका समाधान मिलने की संभावना है। निर्णय लेना आपके हित में रहेगा। क्रश से दोस्ती आपकी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। मीन राशि वालों को पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती हैं।

Rahu Transit 2026: सावन में इन तीन राशि वालों के बदल जाएंगे दिन, राहु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
Rahu Ketu Impact: दिसंबर तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु-केतु, चमकी रहेगी इनकी किस्मत
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें