फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 22 May: मेष, कन्या और मकर राशि वालों को मिलेगी तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल

Mon, 22 May 2023 07:07 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार


 
विज्ञापन
1 of 13
22 May Ka Rashifal - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी काम में हाथ आजमाएंगे,तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके घर आज किसी परिजन का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था,तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको  छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है,नहीं तो समस्या आ सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई काम आप जीवन साथी के लिए किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं। शेयर मार्केट अथवा लॉटरी में धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं और आपके व्यक्तित्व में भी आज निखार आएगा। आपको कोई बिजनेस में महत्वपूर्ण जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें। आपकी आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में किसी सदस्य से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपका कोई मित्र आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। जल्दबाजी में आप कोई निर्णय न लें। परिवार में आज किसी सदस्य को नौकरी से संबंधित कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। आपको आज किसी नए मकान, दुकान,भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं,जिसमें आप माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। शासन व सत्ता का आज आपको पूरा गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए भी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार फल मिलने से आपको खुशी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज दिन अच्छा रहेगा। आपको व्यापार में अच्छा धन मिलने से प्रसन्नता  बनी रहेगी। आपका कोई काम आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी हो सकती है,जिसके कारण तनाव बना रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना भी पूरा होगा। यदि किसी काम को लेकर आप परेशान चल रहे हैं,तो वह अधिकारियों की मदद से दूर होगा। आप किसी मित्र के साथ घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से खुशी होगी।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ नरम गरम रहने वाला है। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है,जो आपको परेशान करेगी। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आप किसी को कोई काम सौंपेंगे तो वह समय रहते पूरा होगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बिजनेस में आपको एक नया उछाल देखने को मिलेगा।कार्यक्षेत्र में यदि आप कुछ बदलाव करेंगे, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहे।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। संतान के करियर को लेकर आप अपने जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ेगी,फिर भी आपको अपनी जरूरी कामों को समय रहते निपटाना होगा। गृहस्थ जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही हैंतो उनसे भी आज आपको निजात मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा और  आप कुछ योजनाओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान बनाए रखें,नहीं तो उनसे कोई चूक हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है, जिसके बाद परिवार में छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ योजनाएं बनाएंगे। आप अपने किसी मित्र के साथ निवेश संबंधी योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से किसी नए व्यवसाय की तैयारियां करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परेशानियां दिलाने वाला रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज जिम्मेदारी से काम करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें