फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 August Rashifal: इन 4 राशि वालों को आज काम में मिलेगी अच्छी खबर, पढ़ें 12 राशियों का हाल

Fri, 21 Aug 2026 11:08 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashifal 21 August: आइए जानते हैं आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
 
विज्ञापन
1 of 12
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। लेकिन काम को लेकर कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। इस समय छोटी-सी बात भी बड़ा मुद्दा बन सकती है, इसलिए रिश्तों में धैर्यवान रहें।
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि, कोई बड़ी डील को लेकर फैसला करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। आपकी समझदारी और सूझबूझ आज व्यापार में काम आएगी।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। कोई बड़ा अवसर भी नौकरी को लेकर आपको प्राप्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन को सुकून मिल सकता है।

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज का दिन आपको सोच-समझकर बोलने वाला है। समाज में छवि अच्छी रहेगी और लोगों का समर्थन भी बढ़ेगा। लेकिन कुछ मामलों में चुप रहना ही बेहतर होगा। अगर आपने किसी को उधार पैसा दिया था, तो उसकी वापसी के संकेत मिल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। कोई अपना आपसे मिलने भी आ सकता है। वहीं, आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन बेहद खुश रहेगा। इसके अलावा निवेश से भी अच्छा लाभ आपको होगा। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल भी खुशनुमा हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सुखद और यादगार रहने वाला हो सकता है। रिश्तों में भी मजबूती आएगी और आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। अगर काफी समय से कहीं घूमने का प्लान बना रहे थे, तो आज परिवार के साथ जा सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। करियर को लेकर नया मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। वहीं, कोई अच्छी खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। बच्चों को खुश करने के लिए उनके लिए कुछ नया खरीद सकते हैं।

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज का दिन रिश्तों के मामले में थोड़ा संभलकर चलने वाला रहेगा। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। वहीं, परिवार में तालमेल की कमी के कारण बहस हो सकती है। कोई बड़ा निवेश करने का प्लान आज बना सकते हैं।

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आ सकता है। अपनी क्षमता के बल पर आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। व्यापार में अचानक कोई लाभ मिल सकता है। वहीं, प्रमोशन की राह भी खुल सकती है। इसके अलावा किसी मेहमान के आने से माहौल भी खुशनुमा हो सकता है।

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज का दिन मेहनत के दम पर सफलता पाने वाला रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। माना जा रहा है कि, आपकी मेहनत ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बनेगी। काम में आ रही कोई रुकावट दोस्त की मदद से दूर हो सकती है।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आज का दिन करियर के मामले में आपके लिए अच्छा रह सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। अपने प्रयासों में कमी न आने दें और मेहनत जारी रखें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला कौशल में पहले से निखार आएगा।
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहद अच्छा रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यही कारण है कि, आज का दिन आपके लिए सुकून और खुशियां लेकर आ सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने या खुशी के पल बिताने की योजना भी बन सकती है।

धन और वैभव दाता शुक्र 25 अगस्त को करेंगे चित्रा नक्षत्र में गोचर, करियर-कारोबार में तरक्की के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें