फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 August Rashifal: इन 5 राशि वालों के लिए सफलता लेकर आएगा दिन, ये राशियां रहें अलर्ट

Thu, 20 Aug 2026 10:27 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashifal 20 August: आइए जानते हैं आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
 
विज्ञापन
1 of 12
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना हो सकती है। किसी बड़े फैसले से पहले पिता की सलाह और आशीर्वाद जरूर लें। परिवार का सहयोग आपको आत्मविश्वास देगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।
Guru In Kark Rashi 2026: अक्तूबर तक इन राशियों के लिए समय रहेगा लाभकारी, नौकरी-परीक्षा में भाग्य देगा साथ
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला लेकिन लाभदायक रहेगा। हर मामले में आप सोच-समझकर ही बोलें। कामकाज में आपकी समझदारी काफी फायदेमंद साबित होगी। इसके अलावा धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के दिन राहु-चंद्रमा की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को किसी करीबी से मन की बात साझा करने से राहत मिलेगी। इसके अलावा व्यापार में आज किसी नई शुरुआत के लिए अच्छा माहौल बन सकता है। काम में कोई नया अवसर मिल सकता है, जिसे सही तरीके से संभालना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

Shani Sade Sati: साल 2027 में इस राशि पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती, किसे रहना होगा सतर्क

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। छोटी सी बात बेवजह बड़ा विवाद बन सकती है, इसलिए बहस से दूर रहें। कर्क राशि वालों को कामकाज में थोड़ी व्यस्तता रह सकती है, लेकिन आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर लेंगे।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। कारोबार में आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। इसके अलावा आप हर नई पहचान को तुरंत अपना समझने की भूल न करें और करियर को नई दिशा भी मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन परेशानियां ला सकता है। परिवार में किसी सदस्य से चल रही नाराजगी दूर हो सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य को लेकर दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आराम का ध्यान रखें। कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है। 
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
आज धन और आत्मविश्वास दोनों आपका साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और मेहनत की तारीफ हो सकती है। इसके अलावा पिछले अनुभवों से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें। परिवार में स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है।

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपको सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है। कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। पिता की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है और उनकी जरूरतों का ध्यान रखें। परिवार के सहयोग से आपकी चिंता कम होगी।

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
आज का दिन आपको भविष्य की तैयारी करने का अवसर देगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें।

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज का दिन अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। किसी पुराने काम को पूरा करने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। 

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आज बच्चों की छोटी-छोटी खुशियां आपका ध्यान खींचेंगी। कामकाज में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा।
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
आज किसी भी जानकारी को बिना जांचे-परखे आगे साझा न करें, वरना परेशानी हो सकती है। शिक्षा से जुड़े मामलों में धैर्य बनाए रखें। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा और किसी बड़े खर्च से बचना बेहतर होगा। परिवार के सहयोग से आपकी चिंता कम होगी।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें