फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal : वृषभ, सिंह और तुला समेत तीन राशि वालों को मिल सकती है कोई शुभ सूचना, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 19 Mar 2023 07:38 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें सुधार आएगा और आपको अपने किसी नए काम में पूरा साहस बनाए रखना होगा। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपको कोई भी धन संबंधित मामले में लापरवाही नहीं दिखानी है और वरिष्ठ सदस्यों से आप बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे लोगों को हैरानी होगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस में कुछ नई योजना बनाने के लिए रहेगा, लेकिन आप किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मशवरा से कोई कदम बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ाएं। शासन व प्रशासन के मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी जोखिम भरे काम में आप हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आज पूरी आस्था व विश्वास दिखा कर आगे बढ़ना होगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। 
 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। यदि आपने कुछ योजनाएं बनाई हैं, तो आप उनके शुरुआत करेंगे, तो धीरे-धीरे आपको लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आध्यात्मिक विषयों में आपकी रूचि और जागृत होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को भी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलती दिख रही है। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचने के लिए रहेगा और किसी काम में उसके नियमों की अनदेखी ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ नहीं आजमाना है। कुछ अनजान लोगों से आप दूरी बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बनी रहेंगी। आपको नौकरी में अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा और अमल करना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है और अपने खानपान में आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के साथ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और मित्रों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी। आपको आज अपने पिताजी से अपने किसी समस्या को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर हो सकेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से समय रहते कार्य को पूरा करेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने उजागर हो सकती है। आपने यदि किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा दी है, तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। माताजी को यदि कोई समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें काफी राहत मिलेगी।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज के दिन आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आप अपने मित्रों व करीबियों का विश्वास आसानी से जीत पाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।  कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको हैरानी होगी। शैक्षणिक गतिविधियां बढेगी। आपके अध्ययन में अध्यात्म के प्रति पूरी रुचि बढ़ेगी। बड़ों के साथ आप आदर और सम्मान बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप एक लक्ष्य बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। बिजनेस के लिए उत्तम समय है और शासन- प्रशासन के कार्य में भी आप लापरवाही ना करें।  व्यापार कर रहे लोग आज सजग रहें और भावनात्मक मामलों में आप पूरी सहजता दिखाएं। आपको किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करना बेहतर रहेगा और परिवार में आप किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेगी। आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन किसी भी गलत बात के लिए आप हां में हां ना मिलाएं।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर आने वाला है। जन कल्याण के कार्य में आपकी पूरी रहेगी और आप अपने कार्य को पूरा करने में पूरी मेहनत से बढ़ेंगी, लेकिन आप औरों के कामों में पूरा ध्यान देंगे, इसके साथ-साथ आपको अपने कामों पर भी ध्यान लगाना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में आपको सावधान रहना होगा और वाणिज्यिक प्रयासों में आप बेहतर रहेंगे। भाई बंधुत्व की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। आपको किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर समस्या हो सकती है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में आज इजाफा होगा और आप नैतिक मूल्यों को पूरा महत्व देंगे। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका साहस और पराक्रम देखकर लोगों को हैरानी होगी। बिजनेस के लिए यदि किसी की आवश्यकता हो, तो अपने भाइयों से करें, तो बेहतर रहेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी और आपको आर्थिक मामलों में भी सूझ बूझ दिखानी होगी।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य को बनाए रखने के लिए रहेगा और आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने में आज पूरी रुचि दिखाएंगे। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कलात्मक प्रयासों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपका कोई परिजन यदि आपसे भी नाराज चल रहा था, तो उनकी वह नाराजगी भी देर होगी। आपको किसी काम के लिए बहुत ही सोच विचार करना होगा, नहीं तो आप किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे और कानूनी मामलों में आप धैर्य बनाए रखना होगा, तभी वह पूरे हो पाएंगे। आपके आकर्षण को देखकर लोग हैरान रहेंगे। किसी बड़े निवेश को करने में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें। किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको कुछ ठगी व सफेदपोश लोगों से दूरी बनाकर रखनी बेहतर रहेगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें