फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 19 June: वृषभ,कर्क और वृश्चिक राशि वालों को मिल सकते हैं कई अच्छे प्रस्ताव, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 19 Jun 2023 06:45 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने घर के सदस्यों की जरुरतों पर पूरा ध्यान देंगे और आपको घर व बाहर एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज कुछ बेवजह के कामों को लेकर चिंता रहेगी, जो व्यर्थ होगी। आपके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। सकारात्मकता बढ़ने से आज खुशी होगी। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और परिवार में आप अपनी जिम्मेदारों को बखूबी निभाएंगे। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी और कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे, लेकिन आप कुछ खर्च ऐसे होंगे जिसे मजबूरी में ना चाहते हुए आपको करने पड़ेंगे। आपके घर किसी मागंलिक कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा रहेगा और माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी और आपको जल्दबाजी के कारण कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसके लिए आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप वरिष्ठ सदस्यों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे और नीतियों पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक विषयों में आप आगे बढ़ेंगे और वरिष्ठ सदस्यों का विश्वास आसानी से जीत पाएंगे। आप किसी जरूरी काम को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माताजी यदि आपको कोई सलाह दें तो आप उस पर अवश्य चलें। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। पारिवारिक कार्यों को बल मिलेगा और आप किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य पर फोकस बनाएंगे। व्यवसाय में आपकी कोई महत्वपूर्ण जानकारी लीक हो सकती है और बिजनेस कर रहे लोग किसी को साझेदार बनाने से बचें। आपको वरिष्ठ सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करना होगा और उनसे कोई कड़वी बात ना कहें, नहीं तो उन्हें बुरी लग सकती है। आप आज संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपको किसी जोखिम भरे कार्य को करने से बचना होगा। आदर व सम्मान का भाव आपके अंदर बना रहेगा। आपकी धर्म व आध्यात्मिक के कार्यों के प्रति आपकी रुचि रहेगी, जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें किसी बडे पद पर काम करने  का मौका मिलेगा और दोस्तों के साथ आज किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और मौज मस्ती करेंगे।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। अपनों का साथ और विश्वास बना रहेगा और आपको अपने कार्यों को करने में जल्दबाजी नहीं दिखानी है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप ठगी व अपरिचित लोगों से सावधानी बरतें, नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकते हैं। प्रेम व सहयोग की भावना  आपके अंदर बनी रहेगी। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा और किसी जोखिम भरे कामों में आप हाथ ना डालें। आपके कामों से कार्यक्षेत्र में अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई अहम जिम्मेदारी दे सकते हैं। माताजी से आप अपने मन की शिक्षा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने खान-पान में अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें और जीवनसाथी को कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप उन्हे शॉपिंग भी करवा सकते हैं।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। लेनदेन में आप सावधानी बरते और उत्साह से किसी कार्य को करेंगे, तो वह पूरा अवश्य होगा, लेकिन आपको किसी अनावश्यक काम को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। यदि माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम को करने की योजना बना सकते हैं। परिवार में यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे समय रहते पूरा करें।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रेम व स्नेह बनाए रखना होगा। व्यापार में आपको तेजी देखने को मिलेगी। आपके किए गए प्रयास सफल होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में आप सक्रियता दिखाएंगे। बड़ों की सलाह पर चलकर आपको अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी बात को लेकर किसी से जिद व अहंकार ना करें। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी काम में उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आप किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह समस्या बन सकता है और अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाये, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपकी सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसे आप लीक ना होने दें और कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। भाई बंधुओं से आपके संबंध मजबूत रहेंगे और किसी काम के पूरा होने से आपका मनोबल और बढ़ेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें