मेष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। काम को लेकर अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। दूसरों के मामलों में बिना वजह दखल देने से बचें। लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है। आय के नए-नए स्त्रोत उभर सकते हैं। पुरानी परेशाननियों का अंत होगा और परिवार संग अच्छा समय बीतेगा।
विज्ञापन
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। हर काम को करने में कुछ तनाव की स्थितियां बनी रहेगी। व्यापार को लेकर सोच-समझकर ही किसी पर भरोसा करें। वहीं, विरोधी कामकाज में बाधा डालने के लिए साजिश रच सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य से बेहतर और सुकून भरा रहेगा। धन लाभ के लिए अधिक प्रयास आपको करने होंगे। कामकाज को लेकर मन में हल्की चिंता बनी रह सकती है। धैर्य बनाए रखें, धीरे-धीरे सभी कार्य पूरे होंगे।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज किसी भी जोखिम भरे काम से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी। घर और बाहर के कामों में तालमेल बनाने में सफल होंगे। संयम से काम लेने पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। पड़ोस से जुड़ा कोई विवाद बढ़ने से पहले शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास सफल रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह से जुड़ी कोई अड़चन दूर हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यदि कोई काम पैसों की कमी के कारण रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने के लिए आज अच्छे प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
7 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
आज व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। धन लाभ होने से मन खुश रहेगा। बिना मांगी सलाह देने से बचें, क्योंकि इससे गलतफहमी पैदा हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। साथी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा।
8 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रह सकता है। साथ ही हर काम में भाग्य का साथ भी आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभ और प्रगति के संकेत दे रहा है। इसके अलावा आज सफलता का मार्ग ढूंढ़ निकालने में कामयाब हो जाएंगे।
9 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में खुशियां बनी रहेगी। रुके हुए कार्यों में भी गति आने की संभावना है। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा-सा सरप्राइज या उपहार मिल सकता है।
10 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लेन-देन फिर से चिंता का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और पढ़ाई में मन लगेगा। हर काम में पिता की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा।
11 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। मनोबल बनाए रखने से कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि, आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।
मीन राशि
कठिन परिस्थितियों के बीच आपको जीवनसाथी का हर कदम पर साथ मिलेगा। परिवार में प्रेम व एकता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भविष्य की योजनाओं पर भी काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ विश्वास और समझ पहले से मजबूत होगी। Vakri Shani 2026: 27 जुलाई को शनि होंगे वक्री, जानिए मेष से कन्या राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।