फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 18 April: कर्क, सिंह और कन्या समेत इन दो राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहने वाला होगा

Tue, 18 Apr 2023 06:46 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal: कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी भी आपके कामों की सराहना करेंगे - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपके घर किसी परिजन का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यक्त रहेंगे, लेकिन आप दान पुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका किसी पुरानी योजना का आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाना बेहतर रहेगा। विदेशों से व्यापार करने कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों के सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचना होगा और किसी जोखिम भरे काम में आप हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। करियर को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी आपको उछाल देखने को मिलेगा। आप सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और मित्रों से आपको मिलने जुलने का मौका मिलेगा। कहीं घूमने फिरने जा सकते है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और परिवार में सब एकजुट होकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलती है। आप अपने पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में दूरी बनाकर रखें, तो आपके बेहतर रहेगा। आपको संतान से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह आपके किसी भाई की मदद से दूर होती दिख रही है और सभी का सहयोग बना रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आने वाला है, लेकिन आप आज बड़े लाभ के चक्कर में काम पर ध्यान नहीं देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मी का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और बढ़ेगी। आप अपने विश्वास से अपने माता-पिता का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कोई गलती यदि आपसे हुई थी, तो उसके लिए आज आपको माफी मांगनी सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहने वाला है। आप किसी सरकारी काम में उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है और व्यापार में दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी शुभ कार्य को करने का आपको मौका मिल सकता है। यदि आपने किसी पर भरोसा किया था, तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है और स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या पहले से आपको चल रही थी, तो आपके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। आपको  किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, क्योंकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको किसी भूमि मकान दुकान आदि खरीदने का सपना पूरा होगा और आप शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय ना लें । किसी कानूनी मामले में आज आपको जीत मिलती दिख रही है। यदि आपने परिवार में किसी सदस्य पर अत्यधिक भरोसा किया, तो वह उसे तोड़ सकता है। आपको व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाओं को अपने पिता जी से पूछकर ही करना बेहतर रहेगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहने वाला है। कला कौशल में सुधार आएगा, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको फिर भी मेहनत करते रहना होगा, तभी आपको उसका फल मिलेगा, लेकिन यदि आपने व्यवसाय संबंधित कुछ काम को लेकर समस्या आ रही है, तो वह भी दूर होगी। व्यवसाय के मामलों में आपको पिताजी से सालाह मशवरा करना पड़ सकता है। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटी योजना में धन ना लगाएं।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपका स्वास्थ्य नरम गरम वाला है। आप अपने करीबियों का पूरा सहयोग बनाए रखेंगे। मित्रों के साथ आपको किसी पार्टी को करने का मौका मिलेगा और आप किसी नए काम की शुरुआत करने को लेकर सोच विचार कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी सदस्य को कोई रोग सता रहा है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। आप कोई काम माताजी की मर्जी के बिना ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी कुछ बातें बुरी लग सकती है। आपको घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नये वाहन को खरीदने के लिए रहेगा। भावनात्मक मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक विषयों पर आप दूरी बनाए रखें। भावनात्मक प्रदर्शन पर आप पूरा जोर देंगे, लेकिन आप अपनों के साथ सामंजस्य बनाए रखें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी काम को करने में ज्यादा उतावलापन ना दिखाएं, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी और संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती हैं, जिससे आपको पूरी अवश्य करना होगा। माता-पिता की सेवा में भी आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आयेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। भाई बंधुओं से यदि कुछ बाद विवाद चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगे और रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती रहेगी। आपका कोई पुराना लेन देन चुकता हो सकता है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आप मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कोई वस्तु उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च भी बढ़ेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य होने की वजह से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप सभी के साथ आदर सत्कार बनाए रखें और आप संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। आपकी धन-संपत्ति बढ़ने से आपको खुशी होगी, लेकिन आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।
 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। यदि आप करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें उछाल देखने को मिलेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों की दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आप अपनों से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान देंगे, जिससे आपको थोड़ी समस्या तो होगी। संतान के विवाह से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला परिवार के सदस्यों से पूछकर लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप सबके हित की बात करेंगे, लेकिन लोग आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें