फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों को धन लाभ के संकेत, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Sun, 17 Sep 2023 08:24 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपने यदि किसी नए काम की शुरुआत की, तो इससे आपको नुकसान होगा। आपकी बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, लेकिन आपको उन पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को दूर करने की कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई पुराना वाद विवाद फिर से उभर सकता है और जिसमें आप फंस सकते हैं। किसी बड़े निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। व्यवसाय में यदि आपने किसी को पार्टनर बनाया, तो आपको उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो समस्या होगी। माता-पिता से आप अपने मन की किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं पिकनिक आदि पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। आपका मन पूजा पाठ के कामों में खूब लगेगा और आप दान धर्म के कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आपने ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से धन उधार लिया था, तो आपको उसे वापस देना होगा, नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े निवेश को करने के लिए रहेगा। आप यदि प्रॉपर्टी में कोई बड़ा निवेश करेंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा और ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकता है, जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें अपने दायित्वों की पूर्ति समय रहते करनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। मन मुताबिक काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन यदि आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के कारण समस्या हो रही है, तो आप उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। विरोधियों की चालों को आपको समझना होगा, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। पुरानी योजनाओं की फिर से शुरुआत हो सकती है, जिसमें उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा।
 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप अपने दायित्वों की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा सहयोग आपको मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आप कोई काम अपने किसी साथी व पार्टनर से ना करें, नहीं तो उस काम के पूरा होने में आपको विलंब अवश्य होगा। भाई व बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसे बातचीत के जरिए समाप्त करने की कोशिश करें।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन कुछ नया करने के लिए रहेगा। परिवार का कोई सदस्य घर से दूर नौकरी के लिए जा सकता है और यदि आपके स्वास्थ्य में कोई समस्या चल रही थी, तो उसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा और आपका किसी नए मकान, दुकान के खरीदने का सपना भी पूरा होगा। आपको अपनी समस्याओं से निजात मिलेगी और आपको कुछ नए व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचना होगा। यदि आप किसी परिजन के कहने में आकर कोई निवेश करेंगे, तो इससे आपको बाद में समस्या अवश्य होगी।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आप अपनी किसी डील को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन वह फिर भी पूरी होते-होते रह जाएगी और आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता से आपको अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। लेनदेन के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत बहुत ही सोच विचारकर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार में  किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई नया काम आपका पूरा हो सकता है। आपके किसी रुके हुए काम के पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी को आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं, लेकिन आपको पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका नुकसान होने की पूरी संभावना है।
 

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी काम को आप समय से पहले पूरा करके देंगे और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आप अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे और मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका कोई काम पूरा होने से आपको खुशी होगी और किसी काम के सिलसिले में आपको कहीं जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में यदि किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें उनकी बात को समझने की कोशिश करें, नहीं तो लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है। आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपका बिजनेस में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए आप सावधानी बरतें। आपको किसी वाद विवाद की स्थिति में पड़ने से बचना होगा और अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो विरोधी ऐसी स्थिति में आपका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में चल रही कलह को आप दूर करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन उसे आपसी रिश्तों में दूरियां पैदा हो सकती है, इसलिए किसी वरिष्ठ सदस्य से बातचीत सोच विचारकर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें