फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 17 May: मेष और वृश्चिक समेत चार राशि वालों की नौकरी की तलाश होगी पूरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 17 May 2023 06:55 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से खुशिया बनी रहेगी। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति के पथ पर चलने के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी जरुरी बात को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जो आपको खुशी देगी। किसी कारणवश आप अपने कामों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से खुशिया बनी रहेगी। आपको व्यापार में लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपको खुशी होगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें और शेयर मार्केट में धन का निवेश करने वालों के लिए अच्छा रहने वाला है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आप आज जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी काम की यदि शुरुआत करेंगे, तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे, जिसमें आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने कामों को नजरअंदाज नहीं करना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से नरम गरम रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो बाद में किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। परिवार का कोई सदस्य आज नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आप कुछ नई योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी डील को बेहतर बनाने के लिए ऐसे कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तो इधर उधर खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें, लेकिन किसी काम को करने की पहल आज आपको समस्या दे सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर आपको अपने सीनियर्स से बातचीत करनी होगी। ससुराल पक्ष किसी व्यक्ति से यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह आपसे माफी मांगने आ सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं यदि वह उसमें बदलाव की सोच रहे हैं, तो उन्हें अभी कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण बेवजह तनाव पनप सकता है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप उनसे कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आज आपको कुछ समस्या सकती हैं, लेकिन अपने कामों में लापरवाही ना बरतें। आप परिवार के किसी सदस्य को लेकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी काम को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज पूरा हो सकता है।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थी जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि पढ़ाई में किसी बात को लेकर समस्या आ रही थी, तो वह आज गुरुजनों की मदद से दूर होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आपने यदि किसी पर भरोसा किया था, तो वह आज आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आज किसी से धन उधार लेने से बचें।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको किसी राजनीतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग महिला मित्रों से सावधानी बरतें, नहीं तो वह उन्हे कोई धोखा दे सकते हैं। आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय किसी बात के लिए जिद व अहंकार नहीं दिखाना है, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपका कोई काम नहीं रुका हुआ था, तो आपको उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई पुराना कर्ज समय रहते चुकता करना होगा, लेकिन आप किसी को उधार देने से बचें। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपकी किसी काम को पहल करने की आदत आज आपको समस्या दे सकती हैं। आपका कोई मित्र आपके घर आ दावत पर आ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। परिवार में आज आपको किसी सदस्य के करियर की चिंता सता सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा, जो आपको खुशी देगा। आपके पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, लेकिन विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको दूसरों की मदद बहुत ही सोच समझकर करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें