फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 17 June: कर्क राशि वाले व्यर्थ के खर्चों से बचें, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 17 Jun 2023 06:38 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार


 
विज्ञापन
1 of 13
17 June Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
 दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रह  सकता है। ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आप अपने आसपास ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपनों के प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप परिवार के सदस्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे, क्योंकि आप उनसे किए हुए वादों को पूरा करेंगे। रचनात्मक कार्य में आप सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके अधिकांश प्रयास सफल होंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। कार्य को सामान्य गति से पूरा करें। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है। जीवनसाथी को करियर में सफलता प्राप्त होगी।  अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें। दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो समस्या हो सकती है। 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। किसी पर भी सोच समझकर भरोसा करें।  निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। नए काम की  शूरत के लिए दिन बेहतर रहेगा।  विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिल सकता है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के पथ पर गतिमान रहेंगे। पुरानी समस्याओं को दूर करने के लिए योजनाएं बनानी होंगी। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप कार्य क्षेत्र में किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर बहुत ही सावधानी से करें। बड़ों का साथ व सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।  विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। परिवार में भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएं। सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचें। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएं, तभी उन्हें काफी हद तक करने में सफल रहेंगे। आप की वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से से दूरी बनाकर रखें। लंबे अंतराल बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है।  साझेदारी में किए गए प्रयासों से आपको लाभ मिलेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में ढील देने से बचना होगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आज का दिन संपत्ति की खरीदारी के लिए शुभ रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन कमजोर रहेगा। 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हें पुरस्कार भी मिल सकता है। आपको कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन अच्छा रहेगा। नए व्यापार के लिए योजना बनाकर चलने से आपको लाभ होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी काम को जल्दबाजी में करने की आदत से आपको समस्या हो सकती है। 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आवश्यक निर्णय लेते समय में आप सावधान रहें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको मिलने वाले शुभ समाचार जल्दी किसी से साझा न करें। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को किसी कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। लेनदेन से संबंधित मामले में आपको समस्या होगी। विरोधियों से दूरी बना कर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कला कौशल में भी सुधार आएगा। आप अपने प्रमुख कार्यों को गति देंगे।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। जल्दबाजी में आपको आज कोई काम करने से बचना होगा। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप अपनों पर भरोसा बनाए रखें। संतान से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से कहासुनी हो सकती है। किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी।  नए लोगों से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक मामलों में आप दोनों पक्षों को सुनकर कोई निर्णय लें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्को से अच्छा लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण विषयों में आप सूझबूझ  दिखा कर आगे बढ़ेंगे, तो अच्छा रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संस्कारो और परंपराओं पर आप बल देंगे। आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। सभी के साथ सम्मान बनाए रखें। आपकी कुछ नए लोगो से मुलाकात होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा,  तभी उन्हें सफलता हासिल होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें