फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 August Rashifal: इन चार राशि वालों को आज मिलेगी सफलता, पढ़ें सभी राशियों का हाल

Tue, 18 Aug 2026 10:28 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashifal 17 August: आइए जानते हैं आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
 
विज्ञापन
1 of 12
17 August Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। आपके ससुराल पक्ष से किसी खास व्यक्ति के आने की संभावना है। इस समय धन को लेकर आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियों को धैर्य और समझदारी के साथ संभालें। करियर में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान लेकर आने वाला है। खास बात यह है कि, आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा और उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। कोई नौकरी का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
नौकरी पाने वालों को कोई बड़ा अपडेट मिल सकता है। आज आपके मन में कुछ नया करने की भी इच्छा जागृत होगी। धन को लेकर सावधानी रखें और किसी भी प्रकार के उधार लेने से बचें, क्योंकि बाद में उसे चुकाना भारी हो सकता है।

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिलेगा। वहीं, निवेश को लेकर योजनाएं सफल होंगी। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा और किसी बड़ी उलझन को सुलझाने में लोगों का सहयोग आपको मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। दिन आपके लिए खुशियां और नए अवसर भी लेकर आ सकता है। वहीं, कानूनी मामलों में राहत या कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। व्यापार वालों के लिए दिन कुछ अच्छे अवसर लेकर आ सकता है।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आज का दिन परिवार के साथ खुशियां और सुकून लेकर आएगा। आपको किसी उपहार की भी प्राप्ति होगी। वहीं, घर की सजावट के लिए खरीदारी कर सकते हैं। किसी नए व्यक्ति के आगमन से घर का माहौल और बेहतर बनेगा।
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। वहीं, नौकरी-व्यापार में भी समय सामान्य रहेगा। आपके प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज कमाई बढ़ाने के नए रास्ते सामने आ सकते हैं। इसके अलावा रिश्तों में फिर से मिठास आएगी। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और गुस्से में कोई ऐसी बात न कहें, जिससे बाद में पछताना पड़े। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन में संतोष रहेगा। 

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज सावधानी रखनी होगी। अगर यात्रा जरूरी न हो तो उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। व्यापार से जुड़े जरूरी कामों पर ध्यान दें। आसपास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। 

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज आपके भीतर कुछ नया करने की इच्छा पैदा हो सकती है। कोई आपसे मिलने भी आज आ सकता है। इसके अलावा किसी भी योजना पर आगे बढ़ने से पहले सभी पहलुओं पर विचार जरूर करें।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने का दिन है। किसी भी काम में लापरवाही न करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत ध्यान दें। आपकी सजगता से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। करियर में कुछ महत्वपूर्ण फैसले आपके पक्ष में आने की संभावना है। 
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
आज मन में शांति और संतोष बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के अच्छे संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों में सफलता प्राप्त हो सकती है। इच्छा पूरी होने से मन में संतोष रहेगा। 
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें