फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, दिन रहेगा शानदार

Mon, 17 Aug 2026 05:29 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashifal 17 August: आइए जानते हैं आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
 
विज्ञापन
1 of 12
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। परिवार में कोई मुद्दा उठे तो बहस के बजाय शांति से समाधान निकालने की कोशिश करें। इसके अलावा  जोखिम लेने से बचना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बिजनेस में लाभ होने की भी संभावना है। 
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग आज जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। लेकिन काम में किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी। किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए अपनी बात साफ तरीके से रखने की कोशिश करें। काम में सफलता मिलने के भी अच्छे योग हैं।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा, क्योंकि दिन आपके लिए कुछ नए बदलाव लेकर आ सकता है। आपके कुछ फैसले आसपास के लोगों को चौंका सकते हैं, लेकिन उनका असर सकारात्मक रहेगा। एक गलत कदम बनता हुआ काम बिगाड़ सकता है, इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। 

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग आज अपनी सूझबूझ से काम लें। अधूरे कामों को पूरा करने पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। इसके अलावा परिवार के साथ मिलकर काम करेंगे, तो कई चीजें आसानी से पूरी हो जाएंगी। खुद पर ज्यादा दबाव लेने से बचें।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज आपकी पहचान और प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। साथ ही किसी पुराने काम को लेकर भी अच्छी खबर मिल सकती है। आज ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूरी बनाए रखेंगे, तो महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे कर पाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आज का दिन आपको सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दे रहा है। पैतृक संपत्ति के मामलों में विशेष सावधानी बरतें और बिना जांच-पड़ताल कोई कदम न उठाएं। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए समय खास रहेगा और आज आपको किसी करीबी व्यक्ति की सलाह मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिलेगा। हालांकि, भावनाओं में आकर लिया गया निर्णय बाद में परेशानी दे सकता है। परिचित के जरिए नया अवसर मिलने की संभावना बन सकती है।

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज दिन की शुरुआत थोड़ी भागदौड़ भरी हो सकती है, लेकिन बाद में चीजें आपके पक्ष में आती नजर आएंगी। खुशी और व्यस्तता दोनों साथ-साथ चलेंगी। आज अनुशासन और धैर्य बनाए रखेंगे तो दिन आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी में स्थिति मजबूत करने का अवसर मिल सकता है। 

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
आज आपके सामने कई नए अवसर आ सकते हैं। परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। काम को लेकर क्षमता के अनुसार ही आर्थिक निर्णय लें। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले उसके फायदे और नुकसान अच्छी तरह समझ लें।

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज का दिन आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपके सितारे बता रहे हैं कि, आज की गई छोटी-सी बचत आगे चलकर आपके काफी काम आ सकती है।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आज ससुराल पक्ष से किसी के घर आने की संभावना है। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी पुराने रिश्ते में भी नजदीकी बढ़ सकती है। आज बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। परिस्थितियों को समझकर कदम उठाना आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए किसी उलझन का समाधान लेकर आ सकता है। किसी महत्वपूर्ण समस्या का समाधान तलाश रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। वहीं, व्यापार से जुड़े लोगों को किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें