फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कर्क और सिंह राशि के जातक को मिल सकता है मान-सम्मान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 16 Sep 2023 07:35 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
16 September Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको किसी पुरानी समस्या के कारण आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।  आज किसी बड़ी डील पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को आप मिल बैठकर सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको अकारण ही क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो आप अपनी एनर्जी व्यर्थ करेंगे। लोग आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आप शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। आप अपने किसी कानूनी मामले में ढील ना दें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा।


 
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आज आपके सोचे समझे सभी काम पूरे होंगे। आपको किसी परिवार के सदस्य  की चिंता सता सकती है। कार्य क्षेत्र में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आपको मामापक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है।  यदि आपके मन में कोई आईडिया आए,  तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपने यदि किसी से धन उधार लेने का विचार बनाया है, तो उसे तुरंत टाल दें।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। भाई व बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह आज दूर होगी और आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें, नहीं तो आप किसी बड़े वाद विवाद में फंस सकते हैं। आपको किसी वाद विवाद को लेकर कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे नहीं। व्यापार में आपको किसी बड़े नुकसान के कारण समस्या होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बच्चों व परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में किस नए सदस्य का आगमन होने से खुशियां बनी रहेंगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बनेगा ।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में यदि आपको किसी प्रकार की आर्थिक मदद की आवश्यकता हो, तो आप अपने पिताजी से ले सकते हैं। आप अपनी सोच में बदलाव लाएं, जिससे आपकी तरक्की होगी। परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कोई निवेश संबंधी योजना बना सकते हैं।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। बिजनेस में यदि आपको लंबे समय से कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सोच विचार करके ही कोई निर्णय लेना होगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको  वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको बिजनेस में कोई बड़ा  नुकसान होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपकी कोई बिजनेस डील फाइनल होते-होते लटक जाएगी। आपका मन थोड़ा परेशान तो रहेगा, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग पुराने निवेश से अच्छा धन कमा सकते हैं। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरा होने से आपको खुशी होगी। विरोधियों को भी आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। आप काम के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालें। उनकी समस्याओं को सुने ताकि आपके और उनके बीच जो दूरीयां आ गई थी, वह कम हो सके। आप आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट चल रही थी, तो उसमें भी  सुधार होगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, लेकिन वह आप अपनी जेब खर्च देखकर भी खरीदें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी मन मुताबिक काम के मिलने से आपका कार्य करने में खूब मन लगेगा, जिससे आपकी तरक्की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें