फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशि वालों को धन लाभ के साथ मिलेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशि वालों का हाल

Wed, 16 Aug 2023 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके अंदर भाईचारे की भावना बढ़ेगी और भाई बंधुओं से अभी कुछ दूरियां बढ़ गई थीं तो वह भी दूर होंगी। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे तो वह आसानी से पूरा होता दिख रहा है। सामाजिक गतिविधियों में आपका पूरा योगदान रहेगा। घर परिवार में चल रही अनबन को लेकर आज आपसे बातचीत हो सकती है। बिजनेस में कोई निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन गृहस्थ जीवन जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखमय रहने वाला है। आधुनिक संसाधनों को जुटाने पर आपका पूरा जोर रहेगा और परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जोश की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। घर परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। बड़ों की सलाह पर चलेंगे तो आप अपनी सारी मुश्किलों से बाहर निकल जाएंगे। ससुराल पक्ष की ओर से आपको आज कोई खास बात सुनने को मिल सकती है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। कला कौशल से आप आगे बढ़ेंगे। दिनचर्या में यदि कोई बदलाव किया, तो कोई नुकसान हो सकता है। विभिन्न कार्यों में सहज बने रहेंगे। घर परिवार में आपके रिश्ते सुधरेंगे और परिजनों से आपकी मुलाकात हो सकती है। व्यापार में आपको कोई शुभ सुचना सुनने को मिल सकती है। आपकी काफी मुश्किलें हल होंगी। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी बड़ी योजना में धन लगा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा और आप अपने कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी कानूनी मामले में आप अपने कामों पूरी निगरानी बनाकर रखें, नहीं तो बाद में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। समाज और परिवार के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे। निवेश संबंधी मामलों में आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा और आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद -प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और आप मित्रों के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर अधिकारियों को भी हैरानी होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी। लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। बड़ों का सहयोग और समर्थन आपके ऊपर बना रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखें और अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। शुभ कार्यों को  आप बढ़ावा देंगे और कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपके हर काम में मदद करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा। भाई बहन से आपकी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। माता-पिता से आप अपने मन की किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में यात्राओं से आप जुड़ेंगे। धर्म-कर्म के कार्य में वृद्धि होगी और जनकल्याण के भाव  आपके अंदर बना रहेगा। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी आंख व कान खोलकर कार्य करना होगा, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपको अपने विरोधियों को पहचानना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप मेहनत और विश्वास से किसी लक्ष्य पर आगे बढ़ेंगे। लेनदेन के मामले में आप धैर्य बनाए रखें। कुछ निजी मामलों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी काम को लेकर अपने पिताजी से जिद ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी यह बात बुरी लग सकती है। कार्य की तलाश रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको किसी पुराने काम को लेकर अधिकारियों से मदद लेनी पड़ सकती है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आपका आत्मविश्वास भी चरम पर होगा। आपको अपने जूनियर्स की कुछ गलतियों को माफ करना होगा, तभी आप उनसे आसानी से काम करवा पाएंगे। नए अनुबंधों से आपको सतर्क रहना होगा और औद्योगिक प्रयासों में आप पूरी लगन से आगे बढ़ेंगे। आपके अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बन रहेगा। किसी काम के पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको सहकर्मियों का साथ व समर्थन भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह अपने माता-पिता से पूछकर जाए, तो उनके लिए बेहतर रहेगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे एक दूसरे के बीच में दूरियां आ गई थी, वह भी दूर होंगी। बौद्धिक दृष्टिकोण से  दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े प्रयास आपके सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताएंगे और आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं और उसका फायदा उठाएं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज के दिन आप बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें और उनकी बातों पर चले, जिससे आपके कुछ मुश्किलें हल हो सकेंगी। आपको अपने आवश्यक कामों पर फोकस बनाए रखना होगा। विनम्रता और विवेक का भाव आज बनाए रखें। पारिवारिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। घर परिवार में यदि सदस्यों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह दूर होंगी। आपको अंदर मेलजोल की भावना बढ़ेगी। किसी अतिथि का आगमन होने से आपके परिवार के सभी सदस्य उसमें व्यस्त रहेंगे। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन से फोन के जरिए कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें