फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष और वृषभ समेत इन चार राशि वालों के भाग्य के सितारे रहेंगे प्रबल, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 15 Aug 2023 07:35 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है और सगे संबंधियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। संतान के लिए आप कुछ पुराने रीति-रिवाज को छोड़कर नए की ओर आगे बढ़ेंगे, जिससे संतान को खुशी होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं डिनर डेट पर जा सकते हैं। परिवार में आप किसी सदस्य के नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को भी जाहिर कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आप अपने किसी पुराने मित्र के साथ कुछ पुराने पलों को ताजा करेंगे, जिससे आपके अंदर एनर्जी रहेगी। आपकी अपेक्षाएं ज्यादा रहेंगी, लेकिन वह पूरी न होने से आप थोड़ा निराश भी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप लाभ के अवसर को भी हाथ से जाने ना दें, नहीं तो आप बाद में आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा। आपके छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए रहेगा। आप लेनदेन में स्पष्ट बनाए रखें आए और आय व्यय दोनों बढ़ने से आप अपनी इनकम को संभालने में कुछ गलतियां कर सकते हैं, इसलिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले। कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने पर विचार विमर्श करें। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप उनकी आवोभगत में पूरी मेहनत करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आपके कामों में तेजी रहने के कारण आप परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपसे कुछ गलतियां भी हो सकती है। संतान आज कोई ऐसा काम करेंगी, जिस पर आपको गर्व होगा और आप उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको आस पड़ोस में आज किसी से बेवजह नहीं उलझना है और किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो आप किसी समस्या में फंस सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे और कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आज आपको मिल सकती हैं। कारोबार कर रहे लोगों को किसी काम के पूरा करने में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह पूरा हो सकेगा। आपको अपने सीनियर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
व्यवसाय कर रहे लोग कुछ योजनाओं को बेहतर करने में लगे रहेंगे और किसी मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी आप सम्मिलित हो सकते हैं। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी दानपुण्य के कार्य में भी काफी रुचि रहेगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सावधान रहना होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, इसलिए वह अपने सीनियर्स से बातचीत कर सकते हैं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखने के लिए रहेगा। आप परिजनों की सलाह पर चलकर आगे बढ़ेंगे। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी बरतें और आपके अंदर भाईचारे की भावना बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव रहने के कारण आप काफी सारी मुश्किलों से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिसमें आप अत्यधिक मेहनत करेंगे और आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा और आपकी आय बढ़ने से खुशी होगी, लेकिन संतान की संगति की तरफ आप विशेष ध्यान दें, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अपने साथी के साथ समस्याओं में भी डटकर खड़े रहना होगा, तभी उनकी हिम्मत बन पाएगी। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आपको जीत अवश्य मिलेगी। माता पिता के आशीर्वाद से यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने के लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त करेंगे, जिसमें आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी और यदि आप अपनी सोच को सकारात्मक रखेंगे, तो आसानी से आगे बढ़ेंगे और कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर्स की कमियों को निकालने की वजह उनकी मदद करें और उन्हें पूरा सपोर्ट दें, जिससे वह पूरी मेहनत और लगन से उस काम को आसानी से कर सकें।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विवेक से लिए गए निर्णय के लिए अच्छा रहने वाला है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप अपने खर्चों से घबराएंगे नहीं। दिल खोलकर खर्चा करेंगे और कला व कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाएंगे। आपको समाज में मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपकी अच्छी सोच से लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और आप आज एक नए अनुसरण के मार्ग पर चलेंगे। किसी योजना में आप अच्छा खासा धन लगा सकते हैं, जो भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य देगी।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा-खासा धन व्यय करेंगे और सभी मामलों में सहज बने रहेंगे। आपके मन में उत्साह रहने के कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बंधु बंधुओं से आपकी खूब जमेगी। भावनात्मक मामलों में आप धैर्य बनाए रखें। आपकी भौतिक वस्तुओं की सुख-सुविधाओं की खरीदारी पर में भी आप काफी धन व्यय करेंगे, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है और आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आवश्यक कार्य में आप तेजी दिखाएंगे, तो इससे आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। साझेदारी में काम करने में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले परिजनों की मदद से सुलझेंगे, लेकिन आप आलस्य के चक्कर में किसी लाभ की ओर ध्यान नहीं देंगे, जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें