Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा और आप अपनी संतान को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, क्योंकि उनके मनमाने व्यवहार के कारण आपको समस्या आएगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। कोई पुराना रोग बढ़ने की संभावना है। आप कहीं निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आज आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको अपने कामों को करने में आसानी होगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जीवनसाथी से आपकी कुछ खटपट हो सकती है। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है और किसी से भी कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें। आपको कुछ जोखिम उठाने से बचना होगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप पर यदि कुछ पुराने कर्ज थे, तो आप उन्हें भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको यदि किसी को पार्टनर बनना पड़े, तो उसकी पूरी जांच पड़ताल आवश्यक करें। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपको परेशानी देगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको संतान की सेहत की यदि कोई चिंता सता रही थी, तो वह दूर होगी। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके मिलने की पूरी संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप अपने कामों से अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर बातचीत कर सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आप अपने बिजनेस में कुछ झगड़ालू लोगों से सावधान रहे, नहीं तो वह कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। यदि आपको कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। आपको अपने पिताजी की सलाह लेकर पारिवारिक बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देगी।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाना नुकसान देगा। आपको अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आप तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कामों से अच्छी आपकी पहचान होगी। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोग थोड़ा सतर्क रहे, क्योंकि उनके कुछ विरोधी उनको परेशान करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बात की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उसे दूर करने के लिए बातचीत अवश्य करें। आप अपनी संतान के संगति को लेकर विशेष ध्यान दें।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी और सभी सदस्य एकजुट रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपनी बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको किसी से कोई भी लेनदेन बहुत ही देखभाल कर करना होगा, नहीं तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपकी भाइयों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो आपको उनसे मिल बैठकर बातचीत करना बेहतर रहेगा। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका कामों से किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरा होने की संभावना है। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन जीवनसाथी को करियर में कुछ समस्याएं हो सकती हैं।