Rashifal 11 July 2026: 11 जुलाई 2026 का दिन 12 राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, जबकि कुछ लोगों को धैर्य, समझदारी और संयम के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आज आपके पक्ष में हो सकता है। इसके अलावा लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन या कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसके अलावा मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
दिन सामान्य हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। परिवार में किसी शुभ कार्य की तैयारी शुरू हो सकती है। आज सोच-समझकर लिया गया हर फैसला आपके पक्ष में जाएगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। अपनों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को लाभ होगा। व्यापार में कोई बड़ा और लाभदायक बदलाव संभव है। नए अवसरों का लाभ उठाने में सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या वालों के विवाह योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा या प्रमोशन मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर के सहयोग से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दूसरों की बातों में आकर किसी विवाद का हिस्सा बनने से बचें।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। लव पार्टनर की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें। मेहनत और अनुशासन से अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
दिन आपके लिए खास हो सकता है। नया वाहन खरीदने या पुराने कर्ज को कम करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठ सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने की संभावना है।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा। बड़ा विवाद बनने से रोकने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लें।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
यात्रा और बातचीत के दौरान सावधानी रखना बेहतर रहेगा। छात्र वर्ग को मनचाहे परिणाम के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग हैं। आपका मन माता-पिता की सेहत को लेकर चिंतित रहेगा। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है।
मीन राशि
यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपके काम आ सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।