फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 11 April : मेष और वृषभ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत, सिंह और कन्या राशि वालों को फायदा

Tue, 11 Apr 2023 07:20 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है और उनकी धार्मिक कार्यों के प्रति आज आस्था बढे़गी। यदि आपको किसी बात पर क्रोध आ रहा था, तो दूर होगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य को प्रगति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी की बातों को आप पूरा महत्व दें, नहीं तो वह आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। आप आज विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचाने के लिए रहेगा। आपके विरोधी भी अच्छे कार्य करेंगे, जिनसे आप सावधानी बरतें। रक्त संबंधों रिश्तों में मजबूती आएगी और यदि पहले से किसी सदस्य के विवाह संबन्धी कोई बातचीत चल रही थी, तो आज वह तेजी पकड़ सकती है। आपको काम के सिलसिले मे छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में बहुत बड़ी बीमारी ले सकती हैं।  आप कुछ नए लोगों से दूरी बनाकर रखे, नहीं तो वह आपको अपनी बातों में फंसा सकते हैं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। मित्रों से संबंध अच्छे रहेंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी संपत्ति की खरीदारी करने का मौका आपको मिल सकता है। अत्यधिक लाभ के चक्कर से समस्या बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को यदि आज किसी सलाह की आवश्यकता हो, तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो बेहतर रहेगा। आपकी आय बढ़ने से आपको प्रसन्नता होगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आय व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा और आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखें। आपको किसी आवश्यक सूचना के मिलने से खुशी होगी। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है, जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। माता जी की सेहत में गिरावट के कारण  आपको भागदौड़ लगी रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपके कुछ करीबी आपका पूरा साथ देंगे। विभिन्न कार्यों में आपको गति मिलेगी और कार्यक्षेत्र में यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह समस्या दूर होती दिख रही है। आपको संतान के करियर को लेकर तनाव बना रहेगा। आप अपने माता-पिता से अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं, जिससे आपका मानसिक बोझ कम होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है और आपको अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर भी पूरा फोकस बनाए रखेंगे। घर परिवार में आपके रुचि बढ़ेगी और यदि किसी को सलाह देंगे, तो वह उस पर अवश्य चलेंगे। किसी बड़े निवेश की तैयारी कर रहे लोग सावधानी बरतें और और किसी गलत योजना में धन लगाने से बचें। आपको किसी काम में जीवनसाथी से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए साहस पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है और बंधु बंधुत्व की भावना को आज बल मिलेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपको खुशी होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको अपने मन में चल रही बातों को किसी अजनबी से शेयर करने से बचना होगा और नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बना कर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और आर्थिक योजना को गति मिलेगी। परिवार में यदि आप किसी से कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो उसमे वाणी की मधुरता बनाएं रखें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और बिजनेस के लिए आप कुछ योजनाओं को बनाने में भी दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे और आज आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ निजी मामलों में आप सावधानी बरतें। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा से लोगों को हैरान कर सकते हैं और रचनात्मक गतिविधियों में भी तेजी लाएंगे। आपके वाणिज्य व्यवहार से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको अच्छी सफलता मिलने से परिवार के सदस्य किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और कुछ मांगलिक कार्यक्रमों में भी आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप बड़ों के साथ किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको विदेशों से यदि किसी बात को लेकर समस्या चल रही है, तो वह आज दूर होगी। आपको अपने जल्दबाजी के कामों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले, तो तुरंत उसे आगे ना बढ़ाएं और कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहे, नहीं तो वह आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको  अपने क्रोध पर भी नियंत्रण बनाए रखना होगा। कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है और आप किसी बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों की कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिल सकती है और आर्थिक लाभ को लेकर यदि आप चिंतित हैं, तो उसमें भी आज इजाफा होगा। आपकी कुछ नए लोगों से भेंट होगी और आपके आकर्षण को देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होने से आप अपने खर्चों में भी वृद्धि कर सकते हैं।  
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों को हैरान कर देंगे, लेकिन आपके किसी महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने से आज आपको खुशी होगी और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। कामकाज काम की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको अपने करीबियों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें