फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 10 April: वृषभ, सिंह और धनु समेत इन तीन राशि वालों को मिल सकता है अचानक से लाभ

Mon, 10 Apr 2023 07:12 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
10 अप्रैल का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा और बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप किसी जरूरतमंद की मदद करें, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि संतान के कैरियर को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता आज दूर होगी, क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो उसमें भी आपको फायदा हो सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके बिजनेस के प्रयास आज रंग लाएंगे। आपको कुछ बचत संबंधी योजनाएं जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके बनानी बेहतर रहेंगी। आपके किसी मित्र से यदि संबंधों को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और आप किसी सरकारी काम के नीति व नियमों को अनदेखा ना करें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है।सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा और आप किसी भी जरूरी कागजात को दस्तखत बहुत ही सोच सावधानी से करें। आपके परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसमें किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी जल्दबाजी में लिए गए निर्णय को लेकर आपको पछतावा होगा। आपको इधर-उधर के कामों से अच्छा है कि आप अपने काम पर ध्यान लगाएं, तभी वह पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके प्रभाव में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी बिजनेस में तरक्की को देखकर  आज परिवार के सदस्य आपके लिए किसी छोटी-मोटी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें, नहीं तो बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ पुराने कर्ज काफी हद तक उतर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों को आप जोड़ने की कोशिश में लगे रहेंगे और परिवार के सदस्य एक दूसरे के करीब आएंगे, लेकिन बड़ों के साथ आप आदर सम्मान बनाए रखें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उनके विवाह में भी कुछ विलंब हो सकता है, इसलिए उनकी वह इच्छा भी लटक सकती है। आप किसी बड़े निवेश के लिए किसी से धन उधार ना लें। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको भाई बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय के कामो में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपका कोई मित्र आपसे किसी पुरानी गलती के लिए माफी मांग सकता है और कामकाज के मामलों में आप सावधानी बरते, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए समस्या हो सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप कुछ नहीं लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। आप संतान की किसी जिद को पूरा कर सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका खर्चा बढ़ेगा, लेकिन आप उससे घबराएंगे, नहीं तो आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपको खुशी होगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगाएंगे। किसी काम में आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा। धन-धान्य में वृद्धि होने से आप किसी को धन उधार भी दे सकते हैं।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको कोई काम यदि सौंपा जाए, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आप कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जिससे वह आपसे नाराज रहेंगे। आपको यदि धन संबंधित किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं।
 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन निवेश संबंधी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके दिखावे की आदत को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अच्छा खासा धन व्यय कर सकते हैं। आप महत्वपूर्ण कार्यों में जल्दबाजी ना दिखाएं और किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों की गति आज थोड़ा धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी वह चिंता नहीं करेंगे और संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे और यदि आप करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। अध्यात्म के कार्यों के प्रति आपकी रूचि और जागृत होगी। आप अपनी योजनाओं में धन बहुत ही सोच विचारकर लगाएं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कला व कौशल के प्रयासों में भी आज सुधार आएगा। आप किसी वाद विवाद को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उन सभी आपको छुटकारा मिलेगा, जो लोग नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो उनकी वह अच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग आज कुछ नई योजनाएं फिर से शुरू हो सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और कार्यक्षेत्र में भी आपको सभी का पूरा समर्थन मिलेगा। आप आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज कर रहे लोग अपने कामों को लेकर सतर्क रहें और उन्हें समय रहते पूरा करें, नहीं तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें