मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। धन का कुछ हिस्सा धार्मिक या सामाजिक कार्यों में खर्च करने का विचार बना सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण सूचना के मिलने से भविष्य की योजनाओं को नई दिशा मिलेगी। लाभ हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज किसी उपहार या शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को लेकर खुशी का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक के बावजूद रिश्तों में सामंजस्य महसूस होगा। आज कोई वाहन खरीदने का प्लान भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनने से रिश्तों में चल रही दूरियां कम होंगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा। शाम को किसी फिल्म या शॉपिंग का प्लान बना सकते हैं।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नए लोगों के साथ मिलकर व्यापार से जुड़ी योजनाओं पर काम कर सकते हैं। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी या भावनाओं में बहने से बचें। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। करियर से जुड़े मामलों में किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक साबित होगी। इस समय छात्रों का सही मार्गदर्शन मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
6 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आज अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। इसके अलावा माता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो भी सकती है। संतान की शिक्षा व भविष्य से जुड़ी योजना आगे बढ़ने के संकेत हैं। आपसे कोई मिलने भी आज आ सकता है।
विज्ञापन
7 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों को सेहत का ध्यान रखना होगा। दोस्तों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार में कोई नया मोड़ आ सकता है। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
8 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज का दिन उत्साह और आनंद से भरपूर रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने या व्यवसाय से जुड़े अटके कार्य पूरे होने की संभावना है। घर में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। क्रश के साथ किसी यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होता दिख रहा है।
9 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों को नया दोस्त मिल सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चा हो सकती है। कारोबार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। घर खरीदरने की योजना बनाएंगे। लेकिन किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
10 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी और करियर में आर्थिक प्रगति के नए अवसर मिल सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर चिंता या असमंजस बना रह सकता है। नई योजनाओं में किए गए प्रयास सकारात्मक परिणाम देंगे।
11 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज बड़ा लाभ हो सकता है। लेकिन आज जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखें। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और परिवार में विवाह संबंधी शुभ समाचार मिलने के योग हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों को घूमने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। यात्रा या घूमने-फिरने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी या लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकता है। डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।